क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 2500 करोड की ठगी के बाद : फॉरेक्स ट्रेडिंग के हाई रिटर्न के सपने भी दिखा 210 करोड़़ रुपये की पूंजी लगाई

by

मंडी : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेश मामले के बाद 2500 करोड़ रुपये की ठगी के बाद अब मल्टी नेशनल कंपनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। क्यूएफएक्स कंपनी ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से धनराशि ली और उन्हें हाई रिटर्न के सपने भी दिखाए। इस पूरे मामले में निवेशकों की 210 करोड़़ रुपये की पूंजी लगाई गई थी। वित्तीय गड़बड़ी पर पुलिस जांच कर रही है। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी मंडी में पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी।

एसपी मंडी सौम्या ने बताया कि एक आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया है। शातिर भारत छोड़ विदेश भागने की तैयारी में था. चंडीगड़ के अलावा यह नेटवर्क देश के पांच राज्यों में फैला था. हिमाचल, पंजाब, गोवा, गुजरात व चंडीगढ़ में कंपनी का नेटवर्क था, जिसमें सैंकडों लोगों का पैसा लगा हुआ है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों पर काम कर रही है। एसपी ने बताया कि क्यूएफएक्स कंपनी फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर काम कर रही थी, जबकि वह इसके लिए अधिकृत नहीं है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के करीब डेढ दर्जन से अधिक खातों को फ्रीज किया है। इनमें करीब 30 लाख रुपये धनराशि थी।

एसएसपी सौम्या ने बताया कि इस मामले में कुछ फ्लैट और संपत्ति भी है, जिसे सीज करने जा रहे हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के दो कार्यालयों को सील किया है। इस मामले में पुलिस के पास दो-तीन शिकायतें पहुंची है। जिस पर पड़ताल करते हुए कई अहम तथ्य शुरूआती जांच में मिले हैं। इस स्कैम में 100 से ज्यादा लोगों का पैसा लगा है। कंपनी मल्टी लेवल मार्केटिंग के नाम पर कार्य कर रही थी, जिसमें कंपनी ने निवेशकों को म्यूचुअल फंड और अन्य ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगा है।

इस पूरे मामले में निवेशकों की 210 करोड़़ रुपये की पूंजी लगाई गई थी. वित्तीय गड़बड़ी पर पुलिस जांच कर रही है। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी मंडी में पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी।

एसपी मंडी सौम्या ने बताया कि एक आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया है। शातिर भारत छोड़ विदेश भागने की तैयारी में था। चंडीगड़ के अलावा यह नेटवर्क देश के पांच राज्यों में फैला था। हिमाचल, पंजाब, गोवा, गुजरात व चंडीगढ़ में कंपनी का नेटवर्क था, जिसमें सैंकडों लोगों का पैसा लगा हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों पर काम कर रही है। एसपी ने बताया कि क्यूएफएक्स कंपनी फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर काम कर रही थी, जबकि वह इसके लिए अधिकृत नहीं है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के करीब डेढ दर्जन से अधिक खातों को फ्रीज किया है। इनमें करीब 30 लाख रुपये धनराशि थी।

एसएसपी सौम्या ने बताया कि इस मामले में कुछ फ्लैट और संपत्ति भी है, जिसे सीज करने जा रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के दो कार्यालयों को सील किया है। इस मामले में पुलिस के पास दो-तीन शिकायतें पहुंची है। जिस पर पड़ताल करते हुए कई अहम तथ्य शुरूआती जांच में मिले हैं। इस स्कैम में 100 से ज्यादा लोगों का पैसा लगा है। कंपनी मल्टी लेवल मार्केटिंग के नाम पर कार्य कर रही थी, जिसमें कंपनी ने निवेशकों को म्यूचुअल फंड और अन्य ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल स्कूल में मदर्स डे मनाया : किंडरगार्टन के बच्चों और उनकी मतायों के लिए पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस जैसी गतिविधियां आयोजित

गढ़शंकर । एसबीएस मॉडल हाई स्कूल, सदरपुर में मदर्स डे मनाया गया। जिसमें किंडरगार्टन के बच्चों और उनकी माताओं के लिए पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस जैसी विभिन्न गतिविधियां आदि आयोजित की गई ।...
article-image
पंजाब

तीन लड़कियों के पिता की ओवरडोज से हुई मौत : पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये सर्च अभियान की निकली हवा

माहिलपुर (होशियारपुर) माहिलपुर के वार्ड नंबर 8 में 10 मार्च को देर शाम कुछ राहगीरों ने एक युवक का शव पेडों के पास देख तो वह सहम गए। मिरतक की बाए बाजू में नशा...
article-image
पंजाब

आप के सरपंच के भाई की हत्या : हमलावरों ने दिनदहाड़े दागी गोलियां, एक दिन पहले दी थी धमकी, आरोपी फरार

गुरदासपुर : गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी (आप) सरपंच के भाई की हत्या से सनसनी फैल गई है। सरपंच के भाई की हत्या का आरोप एक फौजी पर लगा है। गुरदासपुर के थाना कलानौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अन्तरराष्ट्रीय मिंजर मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न : विधायक नीरज नैय्यर ने की अध्यक्षता

चंबा, 4 अगस्त : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विधायक नीरज नैय्यर ने शोभा यात्रा की अगुवाई की । शोभा यात्रा अखंड चंडी पैलेस से आरम्भ हुई तथा लोअर...
Translate »
error: Content is protected !!