खन्ना की केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से विशेष मुलाकात

by

पूर्व सांसद खन्ना ने बी.एन.एस. को बताया मजबूत कानून और तेज न्याय प्रणाली
नई दिल्ली ।  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से विशेष मुलाकात की। इस मुलाकात में खन्ना ने मेघवाल से भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस. पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस मौके खन्ना ने कहा कि भारत सरकार ने जो इंडियन पीनल कोड को बी.एन.एस. में परिवर्तित कर इसकी न्याय प्रणाली में तेजी का संचार किया है वह काबिले तारीफ है। खन्ना ने कहा कि बी.एन.एस. में कुछ अपराधों की परिभाषाओं को अधिक स्पष्ट और विस्तृत किया गया है जिससे मामलों को समझने और लागू करने में आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इसमें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित प्रावधानों को मजबूत किया गया है ताकि उनके खिलाफ होने वाले अपराधों पर अधिक प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा सके। इसके साथ साथ साइबर अपराधों और डिजिटल अपराधों के प्रावधानों को शामिल किया गया है जो आज के डिजिटल युग में आवश्यक हैं। खन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जटिल अपराधों की जांच और अभियोजन की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए जो भारतीय न्याय संहिता में प्रावधान बनाये गए हैं वह भारतीय न्याय प्रणाली को विश्व की सबसे मजबूत न्याय प्रणाली बनाने के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। इस मौके मेघवाल ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के सुदृढ़ नेतृत्व में भारतीय कानून को आवश्यकता अनुसार और मजबूत बनाने और न्याय प्रणाली को और आसान और तीज बनाने के लिए केंद्र सरकार वचनबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो के खिलाफ मामला दर्ज : किसी और की जमीन का बयाना करवा ठगे 5 लाख

नवांशहर। स्थानीय थाना सिटी पुलिस ने किसी दूसरे व्यक्ति की जमीन का बयाना करवाकर 5 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी से...
article-image
पंजाब

Surinder Pal Singh Jhall Offers

Paigam-e-Jagat Managing Director Felicitated and Blessed by Spiritual Personalities Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Oct.21 : On the auspicious occasion of Vishwakarma Day, Surinder Pal Singh Jhall, Managing Director of Paigam-e-Jagat, a leading daily newspaper, paid obeisance...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया

एक दिवसीय कैंप आयोजित होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ललिता अरोड़ा के मार्गदर्शन और प्रीत कोहली, सहायक निदेशक, युवा सेवाएँ होशियारपुर के नेतृत्व में, पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाजीपुर में...
article-image
पंजाब

2 के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार : अवैध तरीके से माइनिंग करने के आरोप में तलवाड़ा के साथ लगते हिमाचल बॉर्डर की सीमा पर

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) :  कस्बे की पुलिस ने माइनिंग अधिकारी सब डिवीजन दसुहा संदीप कुमार की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ माइनिंग मिनरल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले...
Translate »
error: Content is protected !!