खन्ना के नेतृत्व में रोटरी आई डोनेशन क्लब ने दी जस्टिस तलवंत सिंह को दी सेवाकार्यों की जानकारी जस्टिस तलवंत सिंह ने सेवाकार्यों के लिए हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन

by

होशियारपुर 9 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में रोटरी आई डोनेशन क्लब के सभी सदस्यों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व जस्टिस तलवंत सिंह को रोटरी क्लब द्वारा किये जा रहे सेवाकार्यों की जानकारी दी। इस मौके खन्ना तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष जे. बी. बहल ने जस्टिस तलवंत सिंह को बताया कि रोटरी क्लब समय समय पर सामाजिक तथा मानवता के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब का यह प्रयास है कि समाज में नेत्रदान के प्रति लोगों को जागृत किया जाए ताकि हर व्यक्ति मरणोपरांत अपने नेत्र दान कर किसी नेत्रहीन व्यक्ति को दुनिया देखने के काबिल बना सके। उन्होंने जस्टिस को बताया की हाल ही में क्लब द्वारा एक नेत्रहीन बच्चे की आँखों का ऑपरेशन करवाकर उसे संसार देखने के काबिल बनाया गया है।
इस मौके जस्टिस तलवंत सिंह ने रोटरी आई डोनेशन क्लब के सेवाकार्यों की सराहना की। उन्होंने क्लब को आश्वासन दिलाया कि आवश्यकता पडने पर वे क्लब की हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके अधिवक्ता एस.पी. राणा, गोपी चंद कपूर, जवाहर खुराना सहित रोटरी क्लब के सदस्य और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना को कुचलने का प्रयास कर रही : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

पी पी सी सी की ओर से संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया आने वाले विधानसभा चुनाव में सुंदर शाम अरोड़ा जी का हाथ मज़बूत करें : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग होशियारपुर/दलजीत अजनोहा...
article-image
पंजाब

मेयर सौरभ जोशी ने श्रद्धालुओं के साथ की प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 10 जून। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज सेक्टर-24 सी स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि शक्ति पीठ में आयोजित एक विशेष प्रार्थना सभा में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता...
पंजाब

मुक्तसर और फरीदकोट में धरना देने पहुंचे सैकड़ों किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, मोगा में झड़प

मोगा : शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए किसानों के विरोध वीरवार को मुक्तसर में कई किसान सड़कों पर उतर आए। यहां किसान सड़कों पर धरना देकर रोष जताने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस...
article-image
पंजाब

सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में विद्यार्थियों के विभिन्न मुकाबले आयोजित

गढ़शंकर,1 फरवरी : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर तथा बीएनओ गढ़शंकर-2 प्रिं कृपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के शैक्षिक मुकाबले करवाए गए। प्रिं इंदरजीत कौर ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!