खन्ना ने की केंद्र सरकार से सिफारिश : पंजाब सरकार की मांग पर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु

by
होशियारपुर 25 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब सरकार की मांग पर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु केंद्र सरकार से सिफारिश की है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से लोक निर्माण विभाग (बी. एंड आर.) के राज्य सचिव रवि भगत द्वारा बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु मांग पत्र प्राप्त हुआ जिसमे इस रोड को केंद्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया गया है। खन्ना ने जनता की सुविधा हेतु इस पत्र को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को अग्रेषित कर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सिफारिश की है। गौरतलब है कि श्री खन्ना पहले भी कई बार अपने स्तर पर पहल करते हुए बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर इसका निर्माण करवाने के लिए नितिन गडकरी से मिल चुके हैं जिसपर उन्होंने श्री खन्ना को बताया कि यह स्टेट हाईवे 24 है और जब तक पंजाब सरकार से इस सम्बन्ध में कोई निवेदन प्राप्त नहीं होता तब तक वे अपने स्तर पर कोई एक्शन नहीं ले पाएंगे। श्री खन्ना ने कहा है कि अब जबकि पंजाब सरकार की तरफ से बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग प्राप्त हुई है तो केंद्र सरकार द्वारा इस सम्बन्धी जल्द करवाई करने की उम्मीद है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एएसआई 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का सदर थानांतर्गत पुलिस चौकी लाधूका मंडी में तैनात एक एएसआई बलदेव सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये सोमवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो के...
article-image
पंजाब

किसानों का बड़ा प्रदर्शन….19 जिलों में पटरियों पर बैठे हजारों किसान रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित… जाने क्या है मांगे

चंडीगढ़ : किसान मजदूर मोर्चा पंजाब चैप्टर ने 5 दिसंबर, 2025 को पूरे राज्य में रेल रोको विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन पंजाब के 19 जिलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र मणिमहेश झील में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगाई डुबकी

एएम नाथ। चम्बा : भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी यानि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस पर सोमवार को एक ओर देश-दुनिया के मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा, वहीं इस विशेष पावन अवसर पर...
article-image
पंजाब

एक किलो 500 ग्राम चांदी की दो श्रद्धालुओं ने तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐताहिसक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में की सेवा

गढ़शंकर। तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐताहिसक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में आज गुरु पूर्णिमा का दिवस श्रदा से मनाया गया। इस दौरान गुरुघर के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह श्री खुरालगढ़ सभी वालो...
Translate »
error: Content is protected !!