खन्ना ने स्वर्गीय गुरदीप सिंह के परिवार के साथ किया दुःख सांझा

by

गुरदीप के निवास बस्सी गुलाम हुसैन जाकर खन्ना ने परिवार के साथ की संवेदना व्यक्त
होशियारपुर 28 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना स्वर्गीय गुरदीप सिंह के परिवार के साथ दुःख सांझा करने उसके निवास स्थान बस्सी गुलाम हुसैन पहुंचे जहाँ खन्ना ने मृतक गुरदीप सिंह के परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की।
गौरतलब है की गुरदीप सिंह की गत दिनों दुबई में संदिग्ध हालातों में मृत्यु हो गई थी और गुरदीप के पिता जोगिन्दर सिंह ने खन्ना के साथ भेंट कर गुरदीप का पार्थिव शरीर दुबई से भारत लाने की गुहार लगायी थी। खन्ना की फौरी कार्रवाई के चलते भारत सरकार की मदद से गुरदीप सिंह का पार्थिव शरीर बीते दिनों उसके पैतृक गाँव बस्सी गुलाम हुसैन पहुंचा जहाँ उसका अंतिम संस्कार हुआ। आज खन्ना गुरदीप के परिवार के साथ दुःख सांझा करने पहुंचे। खन्ना ने इस मौके कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतर विदेश नीति के चलते विदेशों में भारतीय लोगों की आवाज बुलंद है। खन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार विदेशों में रह रहे भारतीयों तथा भारत में रह रहे उनके परिजनों के हर दुःख सुख में उनके साथ खड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर जिला समिति चुनाव: जोन अजनोहा से AAP उम्मीदवार ममता रानी विजयी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिला हुषियारपुर के जोन अजनोहा से आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी ममता रानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुनीता रानी को 30 वोटों के अंतर...
article-image
पंजाब

नगर कौसिंल गढ़शंकर में नव वर्ष के आगमन पर सुखमनी साहिब का पाठ करवाया

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर में हर वर्ष की तरह नव वर्ष के अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। जिसमें समस्त भारत वासियों को सुख शांति प्रदान करने व उन्नति के रास्ते प्रदान...
article-image
पंजाब

एचएलएमआईए समय-समय पर ऐसे मुद्दों को उठाता है जो एचएलएमआईए सदस्यों के साझा हित के होते

, “स्थायित्व और डीकार्बोनाइजेशन” पर चर्चा, “टीम वर्किंग” पर कार्यशालाएँ, “सौर ऊर्जा प्रबंधन” और “जनरल” पर सत्र आयोजित किए गए हैं। सदस्य संगठनों के लाभ के लिए “एआई, उद्योग के लिए अवसर और चुनौतियां...
article-image
पंजाब

पत्नी की चाकू मार कनाडा में की हत्या, वारदात की वीडियो बना मां को भेजी : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया था

लुधियाना : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया लेकिन पिता ने कनाडा पहुंचने के पांच दिनों बाद ही अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतका...
Translate »
error: Content is protected !!