खबर है कि केजरीवाल लोकसभा के तुरंत बाद भगवंत मान को हटाने और राघव चड्ढा को पंजाब की कमान देने का निर्णय कर चुके हैं। राघव की जगह राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी जी जाएँगे – कपिल मिश्रा

by

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के 6 चरण संपन्न हो चुके हैं, 1 जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होना है। लेकिन इस बीच दावों और सियासी बयानबाज़ी का माहौल चरम पर है। शराब घोटाले में 50 दिन तक कैद में रहने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इसके केंद्र में हैं, वे खुद भी हैरान करने वाले दावे कर रहे हैं और उनको लेकर भी वैसी ही चीज़ें हो रहीं हैं।

भाजपा नेता और केजरीवाल के पूर्व सहयोगी कपिल मिश्रा ने अब दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी  को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि, ”खबर है कि केजरीवाल लोकसभा के तुरंत बाद भगवंत मान को हटाने और राघव चड्ढा को पंजाब की कमान देने का निर्णय कर चुके हैं। राघव की जगह राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी जी जाएँगे। क्या भगवंत मान जी को ये पता चल चुका है ? क्या इसीलिए चुनाव प्रचार में ही दूरी दिखने लगी है।”

दरअसल, स्वाति मालीवाल के साथ केजरीवाल के घर हुई मारपीट मामले में भी ऐसी ही अटकलें लगाई गईं थीं। कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से राज्यसभा चुनाव हार गए थे, उन्होंने ही केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए जमानत दिलवाने में पूरा जोर लगाया है। कहा जा रहा था कि केजरीवाल ने इसके बदले में उन्हें राज्यसभा सीट ऑफर की है, केजरीवाल ने ये स्वीकार भी किया था कि, उन्होंने सिंघवी को सीट ऑफर की थी। स्वाति मालीवाल मामले में भी यही बताया गया था कि, केजरीवाल राज्यसभा सांसद पद से उनका इस्तीफा मांग रहे थे, जिसके लिए स्वाति तैयार नहीं थी, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की खबर सामने आई। स्वाति ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा है कि ”वो (केजरीवाल) प्यार से मांगते तो जान दे देती, राज्यसभा सांसद का पद क्या चीज़ है ?”

अब कपिल मिश्रा के दावे ने सियासी तापमान को और बढ़ा दिया है। अब ये देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या केजरीवाल, भगवंत मान को हटाकर चड्ढा को कमान सौंपते हैं और सिंघवी को राज्यसभा भेजते हैं या नहीं। वहीं, यदि ऐसा होता है, तो क्या भगवंत मान बगावत करेंगे या अपने गुरु केजरीवाल का फैसला मान लेंगे ?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में सत्यनारायण कथा व हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

पट्टा मेहलोग, 9 फरवरी (तारा) : टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल, कुठाड़ में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्रद्धा,उत्साह व आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्री सत्यनारायण कथा एवं हवन के आयोजन के साथ...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज युवा पुरस्कार के लिए करें आवेदन: डिप्टी कमिश्नर

सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं के कार्यालय में 30 नवंबर 2022 तक भेजे जा सकते हैं प्रार्थना पत्र पुरस्कार प्राप्त करने वाले नौजवानों को मिलेगा 51 हजार रुपए का नकद इनाम होशियारपुर : पंजाब सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां बोली- मैं रोज मर रही : एक महीने से नहीं किया अग्निवीर का अस्थि-विसर्जन …शहीद के दर्जे पर अड़े -श्रीनगर में हुई मौत

फरीदकोट : अग्निवीर की मौत के लगभग 1 महीने से परिवार ने अस्थियां जल प्रवाह नहीं की हैं। परिवार इस बात को लेकर अड़ा है कि बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 13 : Lamrin Tech Skills University Punjab conducted 3rd meeting of its Governing Body consisting of senior members of industry and academia. Dr. A.S. Chawla, Vice-Chancellor, welcomed the Hon’ble Chancellor (Chairman BoG)...
Translate »
error: Content is protected !!