खरगट स्कूल के तीन विद्यार्थी जिला स्तरीय इन्सपायर प्रतियोगिता के लिए चयनित

by
एएम नाथ। चंबा : चंबा  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट के तीन विधार्थियों का चयन जिला स्तरीय इन्स्पायर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विधालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जीत का परचम लहराया। इन विद्यार्थियों का चयन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा किया गया है। इस प्रतियोगिता हेतु चयनित विद्यार्थियों को 10,000/- रुपए की राशि दी जाती है जिसकी मदद से विद्यार्थी वैज्ञानिक मॉडल बनाते हैं और प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों क्रमशः सातवीं कक्षा के दक्ष, आठवीं कक्षा की आरुषी और रतीशा का चयन हुआ है जोकि बहुत गर्व की बात है। जिला चम्बा से कुल 27 विद्यार्थियों का चयन हुआ है और हरवर्ष की भांति शिक्षा खण्ड सिहन्ता से यह एकमात्र विद्यालय है। इस सूचना से विद्यालय में खुशी का माहौल है। यह जानकारी विद्यालय के अध्यापक रसायन विज्ञान के सुनील धीमान ने दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और  सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को. इस उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं भी दीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

काग्रेसी नेता का अव तंबू हरोली में नहीं बचेगा : 50 हजार करोड़ से लग रहे ड्रग पार्क में सीधे असीधे तौर पर मिलेगा 40 हजार को रोजगार : जय राम ठाकुर

हरोली : हरोली विधानसभा हलके से प्रो. राम कुमार ने आज हजारो की संख्यां में लोगो को इकत्र कर अपने जनाधार का अहसास दूसरी पार्टियों का करवाते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी को बदनाम करने के जगह-जगह लगा दिए आपत्तिजनक पोस्टर

हरोली । हरोली क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच चल रही खींचतान सड़कों पर आ गई है। पति ने पत्नी को बदनाम करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगा दिए जिससे आहत होकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा देवी देहरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन :  शिविर में 57 श्रमिकों के स्वास्थ्य की हुई निशुल्क जांच,

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्यज्ञसन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय चंबा द्वारा देवी-देहरा में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थप्पड़ मारने की सजा क्या है? आर्म्ड फोर्स में होने के नाते महिला जवान को कितनी सजा मिल सकती …जानिए

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मारा। यह घटना तब हुई जब वो चंड़ीगढ़ से दिल्ली आ रही थीं। फ्लाइट पकड़ने से पहले एयरपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!