खरगे-राहुल के सामने पायलट ने खोली पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी तस्वीर : पंजाब कांग्रेस में ‘50 अंडर 50’ फॉर्मूले की चर्चा तेज

by

खरगे के आवास पर राहुल गांधी और सचिन पायलट की मौजूदगी में बैठक; गुटबाजी, संगठन और 2027 की चुनावी रणनीति पर चर्चा

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस के भीतर संगठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पंजाब कांग्रेस की स्थिति को लेकर अहम बैठक हुई। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, सचिन पायलट ने पंजाब के अपने दौरे और नेताओं से हुई बातचीत के आधार पर संगठन की जमीनी स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपी। इसमें पार्टी के भीतर गुटबाजी, नेताओं के आपसी मतभेद और प्रदेश संगठन से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक शामिल बताया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खेमे की ओर से उठाई गई शिकायतों का भी रिपोर्ट में उल्लेख होने की बात कही गई है।

‘50 अंडर 50’ फॉर्मूले की चर्चा

बैठक के दौरान कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर में तय किए गए संगठनात्मक सुधारों पर भी चर्चा होने की बात सामने आई है। इनमें ‘50 अंडर 50’ फॉर्मूला प्रमुख है। इसके तहत 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को संगठन और चुनावी राजनीति में अधिक अवसर देने की बात कही गई थी।

2027 के लिए सामूहिक नेतृत्व पर जोर

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन को एकजुट करने की कोशिश में है। पार्टी की ओर से सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव मैदान में उतरने की बात कही जा रही है। सचिन पायलट भी पंजाब कांग्रेस के भीतर सभी नेताओं को साथ लेकर चलने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दे चुके हैं।

अब पायलट की रिपोर्ट के बाद पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर क्या बदलाव किए जाते हैं, इस पर पार्टी नेताओं की नजर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने 300 लीटर लाहन और 5 बोतल अवैध शराब और भट्टी सहित सहित एक आरोपी किया काबू

निहाल सिंह वाला :  नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत निहाल सिंह वाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 300...
article-image
पंजाब

ज्वालामुखी विस क्षेत्र में दो संपर्क मार्गों का किया भूमि पूजन : ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के उठाएंगे कारगर कदम: विधायक संजय रत्न

ज्वालामुखी 15 नवंबर। विधायक संजय रत्न ने बुधवार को ज्वालामुखी विस क्षेत्र में नाबार्ड योजना के अंतर्गत छह करोड़ 59 लाख की लागत से निर्मित होने वाले दो संपर्क मार्गों का भूमि पूजन किया...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा ग्रुप द्वारा मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025 डॉ. अंकिता मेनन का भव्य सम्मान और स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा ग्रुप की ओर से मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025 का खिताब जीतने वाली डॉ. अंकिता मेनन को सम्मानित किया गया। होशियारपुर की इस बेटी ने न केवल क्षेत्र का, बल्कि...
article-image
पंजाब

कोविड संबंधी स्वास्थ्य हिदायतों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: डा. शेना अग्रवाल

डिप्टी कमिश्नर ने कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की सैंपलिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग व घरेलू एकांतवास पूरी सख्ती से लागू करने के निर्देश सरकारी व प्राइवेच स्कूलों में लगेंगे कोविड मानिटर होशियारपुर : जिले...
Translate »
error: Content is protected !!