खलियों डू (आधुनिक मार्शल आर्ट्स) के अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने किया सम्मानित

by

बशीर अहमद, सुभाष मोहिते, मोहम्मद रफी, यादविंदर, नरपिंदर सिंह, डॉ सेल्वम,विकास कंबोज संतोष कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय खलियों डू रैफरी बने

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत में मेक इन इंडिया पर आधारित आधुनिक मार्शल आर्ट्स खलियों डू के जन्मदाता विश्व विजेता दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) प्रधान खलियों डू इंटरनेशनल के सहयोग से जालंधर में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खलियों डू रैफरी सेमिनार का आयोजन डॉ प्रदीप कुमार सिंह प्रधान व तकनीकी निदेशक खलियों डू इंडिया की देखरेख में आयोजित किया गया।
इस एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन व ऑफलाइन सेमिनार में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा,दुबई व भारत से महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, असम, दिल्ली, मध्य प्रदेश अंडमान निकोबार,समेत मेजबान पंजाब से भिन्न भिन्न मार्शल आर्ट्स के लगभग 50 वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
सेमिनार में दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली व तकनीकी अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने खलियों डू आधुनिक मार्शल आर्ट्स खेल से संबंधित फिटनेस इवेंट, प्वाइंट फ़ाइट लाइट कांटैक्ट इवेंट व खली रा रिंग फाइट इवेंट के खेल नियमों व उसकी प्रतियोगिताओं को संचालन के लिए आवश्यक तकनीक के बारे में अवगत करवाया जबकि तकनीकी सचिव यादविंदर व नरपिंदर सिंह ने प्रदर्शन के माध्यम से सिखलाई दी। सेमिनार में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले तकनीकी अधिकारीयों को एसोसिएशन के संरक्षक नरेंद्र पाल सिंह, राजीव वालिया (अध्यक्ष युवा खेल भलाई बोर्ड),महासचिव सचिन पाठक समेत बशीर अहमद, सुभाष मोहिते, मोहम्मद रफी शेख, सुनील कंबोज , रोज़ी बलविंदर कौर , बंदना सिंह ने मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने कहा कि इस सैमीनार में चयनित वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी आगामी आने वाली राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खलियों डू प्रतियोगिताओं में अपनी सेवाएं देंगे और खलियों डू को पूरे विश्व में पहुंचाने में अपना पूरा सहयोग देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनरल वर्ग को फिर झटका : 600 यूनिट मुफ्त बिजली स्कीम में सरकार ने कुछ शर्तें हटाईं

चंडीगढ़ : पंजाब में एक जुलाई से हर बिल में 600 यूनिट मुफ्त बिजली स्कीम में सरकार ने कुछ शर्तें हटा दी हैं। जिसके बाद जनरल कैटेगरी के सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल)...
article-image
पंजाब , समाचार

सुखबीर सिंह बादल ने की 1 दिन में कार्यकर्ताओं के साथ 14 बैठकें : कयास लगाए जा रहे, कि गिद्दड़बाहा से सुखबीर बादल पार्टी की ओर से उम्मीदवार हो सकते

गिद्दड़बाहा : पुंजाब होने वाले वाले उपचुनावो को लेकर चुनाव आयोग की ओर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन उपचुनाव के लिए तैयारी में चारों सीटों पर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। इसी...
article-image
पंजाब

दिन दिहाड़े महिला का पर्स छीन फरार हुए मोटरसाइकिल सवार लुटेरे : पुलिस ने आरोपियों को शाम को गिरफ्तार कर लिया

नवांशहर। बंगा शहर के भीड़भाड़ वाले व थाना सिटी से सटे हुए मनियारी बाजार से बुधवार को दिन दिहाड़े मोटरसाइकिल सवार लुटेरे महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। गांव पठलावा की महिला...
article-image
पंजाब

अजनाला थाने पर हमला के मामला : सांसद अमृतपाल के 7 साथी कोर्ट में पेश, 4 दिन की मिली पुलिस रिमांड

अमृतसर :  सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को शुक्रवार को अमृतसर के अजनाला स्थित अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। ये सभी...
Translate »
error: Content is protected !!