खाते में मिले 6 करोड़ : अमेरिका से डिपोर्ट मामले में ट्रैवल एजेंट की पहली गिरफ्तारी

by
पटियाला : अमेरिका से डिपोर्ट हुए किशनगढ़ भादसों के रहने वाले 44 वर्षीय गुरविंदर सिंह के मामले में एनआरआई पुलिस थाना टीम ने एक आरोपित को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
आरोपित की पहचान अनिल बत्रा निवासी शांति नगर टेका मार्केट थानेसर कुरूक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे प्रताप नगर स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया है।
आरोपित अनिल बत्रा ने सूरीनाम का वीजा व टिकट का इंतजाम किया था और यह एजेंट के संपर्क में था। गुरविंदर सिंह सूरीनाम से दक्षिणी अमेरिका के अन्य देश जैसे ब्राजील व कोलंबिया तक पैदल रास्ता तय करने के बाद मध्य अमेरिका में दाखिल हुआ था। मध्य अमेरिका में उसने पनामा, कोस्टारिका, निकारागुआ, होंडरूस, गुआटेमाला व मैक्सिको जैसे देशों में यात्रा की थी। जहां से गुरविंदर सिंह तस्करों की मदद से अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था। 14 फरवरी 2025 तक अनिल बत्रा के खाते में छह करोड़ 35 लाख 13610 रुपये मिले हैं और इस बैंक खाते को पुलिस ने सीज करवा दिया है।
डिपोर्ट मामले में चार मेंबरी कमेटी की अध्यक्षता में हुआ एक्शन
अमेरिका से डिपोर्ट हुए पंजाब के युवकों के मामले में डीजीपी ने चार मेंबरी कमेटी बनाई है। यह कमेटी एडीजीपी एनआरआई परवीन सिन्हा की अध्यक्षता में गठित की गई है।
इसमें एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा शिव वर्मा, डीआईजी डॉ. एस भूपति और डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह का नाम शामिल है। इस कमेटी की अध्यक्षता में एसएसपी के निर्देशों पर चार लोगों पर केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद डीएसपी एनआरआई मामले गुरबंस सिंह बैंस की अध्यक्षता में थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर अभय चौहान व उनकी टीम ने इस आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पचास लाख रुपए खर्च कर अमेरिका गया था गुरविंदर सिंह
अमेरिका से डिपोर्ट हुए गुरविंदर सिंह के अनुसार वह चार भाई हैं और तीन भाई शादीशुदा है। वह विदेश जाने का इच्छुक था और हरियाणा में रिश्तेदार की शादी के फंक्शन में करनाल के रहने वाले आरोपित एजेंट से उसकी मुलाकात हुई थी।
इसने दावा किया कि वह पचास लाख रुपए लेकर तीन हफ्तों में विदेश भेज देगा, जिसके बाद सौदा 45 लाख रुपए में तय हुआ। गुरविंदर सिहं ने अपनी तीन बीघा जमीन बेच 18 लाख रुपए जुटाए और 15 लाख एजेंट को एडवांस दिया। बाकी रकम लोन व रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपित को चुकाई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

CEAT टायर्स को प्लांट लगाने का न्योता : सीएम भगवंत मान CEAT टायर्स वाइस चेयरमैन से मिले – सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़ : सीएम भगवंत सिंह मान मिन इंवेस्टमेंट के तहत आज मुंबई में देश के कई बड़े कारोबारियों से मीटिंग कर रहे हैं। जालंधर में टायर कंपनी का प्लांट लगाने को लेकर सीएम मान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे : मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं… कहा- केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों नाकाम’

नई दिल्ली, 17 जनवरी :  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देर रात इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों से मिलने के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का...
article-image
पंजाब

पुलिस ने विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, 3 गिरफ्तार

अमृतसर, 21 जून :  एसएसओसी अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन गुर्गों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू पर्यटन व्यय से संबंधित जानकारी के लिए सांख्यिकीय सर्वेक्षण कार्य जारी

अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की टीमें में कर रही हैं सर्वेक्षण कार्य उपायुक्त ने जिलावासियों से सहयोग का किया आग्रह एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण के...
Translate »
error: Content is protected !!