खाद्यानों की गुणवत्ता व समय पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन को अधिक प्रभावी बनाने बारे विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह 2025 से 30 नवंबर 2025 तक योजनावार वितरण एवं उपलब्धता की स्थिति, निरीक्षण संबंधी कार्य, खाद्यान्नों की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने के लिए नमूनों का एकत्रीकरण, एलपीजी वितरण, पोस मशीनों के उपयोग, ई-केवाईसी तथा नई उचित मूल्य की दुकानों को खोलने से संबंधित विभिन्न विषयों बारे विस्तृत विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के सभी क्षेत्रों में खाद्यानों की गुणवत्ता व समय पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा संबंधित विभागों के साथ मिलकर राशन कार्ड धारकों व राशन कार्ड में शामिल व्यक्तियों का सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति के सदस्य सचिव एवं जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले करण ठाकुर ने अवगत करवाया कि वर्तमान में जिला में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1,37,069 राशन कार्ड धारक हैं जिनकी कुल आबादी 5,38,457 है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025- 26 में 30 नवंबर 2025 तक जिला में कुल 20,46,515.637 क्विंटल विभिन्न खाद्यान्न उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से बेचे गए हैं। इस अवधि में उचित मूल्य की दुकानों अनुज्ञप्तिधारियों तथा अन्य दुकानों के 1594 निरीक्षण किए गए हैं जिनमें 103 अनियमिताएं पाई गई हैं। निरीक्षण के 26 मामलों में चेतावनी जारी की गई है तथा 14600 रूपये की प्रतिभूति एवं मूल्यांतर राशि वसूल की गई है। इसके अलावा पॉलिथीन कंपाउंडिंग के तहत 69000 रूपए की राशि वसूल की गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला की कुल 263804 आबादी को अधिनियम के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है।
बैठक में सदस्य सचिव एवं जिला नियंत्रित खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले करण ठाकुर, एआरसीएस सुरजीत सिंह, एफसीआई के डिपो इंचार्ज मानव शर्मा तथा हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक निशि कांत सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन जागरूकता व्याख्यान ने इंटर्नों एवं प्रतिभागियों को किया प्रेरित

पुनीत महाजन ; चंडीगढ़, 18 जून ।  द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ESI), चंडीगढ़ द्वारा आज करुणा सदन, सेक्टर-11 बी, चंडीगढ़ में “आपदा प्रबंधन जागरूकता व्याख्यान” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो टिप्परों की भीषण टक्कर में चपेट में आया मोटरसाइकिल स्वार : मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत , एक टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल पर गांव शाहपुर के निकट दो टिप्परों की भीषण टक्कर हो गई और इसी दौरान दोनों टिप्परों के की चपेट में मोटरसाइकिल स्वारआ गया।  मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग :रैगिंग में शामिल 2 स्टूडेंट्स को एक-एक साल के लिए निष्कासित -1-1 लाख रुपए का जुर्माना, दो अन्य छात्र 6 महीने के लिए निष्कासित -50-50 हजार रुपए का जुर्माना

एएम नाथ। कांगड़ा : टांडा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामले में सीनियर ट्रेनी डॉक्टरों पर रैगिंग के आरोप लगे है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने चार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केरल से कादियान, जिला गुरदासपुर तक 3,600 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा की अहमदिया मुस्लिम यूथ विंग इंडिया ने की शुरुआत :

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा –   यात्रा के साइकिल सवार होशियारपुर के भुलवाड़ी स्थित सचदेवा स्टॉक के ऑफिस पहुंचे, जहां फिट बाइकर क्लब के अध्यक्ष श्री परमजीत सचदेवा जी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!