खाने-पीने वाले पदार्थों की मौके पर होगी सैंपलिंग व टैस्टिंग: सुंदर शाम अरोड़ा

by

सैशन चौक से फूड सेफ्टी आन व्हील वैन की रवाना, जिले में रहेगी एक माह
सैंपलिंग-टैस्टिंग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करना
होशियारपुर :  पंजाब सरकार की लोगों को शुद्ध व मानक खाने-पीने वाले पदार्थों संबंधी वचनबद्धता को दोहराते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि सेहतमंद खान-पान के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से जिले में एक माह फूड सेफ्टी आन व्हील वैन घूमेगी।
स्टेट फूड कमिश्नर की ओर से भेजी वैन को स्थानी सैशन चौक से झंडी देकर रवाना करने के बाद उद्योग व वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि यह वैन जिले के अलग-अलग स्थानों पर खाने -पीने वाले पदार्थों की मौके पर ही सैंपलिंग व टैस्टिंग करेगी। उन्होंने बताया कि खाने-पीने वाले पदार्थ बेचने वालों व ग्राहकों को पदार्थ के मानक संबंधी मौके पर ही 10 मिनट में विस्तारित जानकारी दी जाएगी। फूड सेफ्टी आन व्हील संबंधी सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि इसका उद्देश्य सिर्फ व सिर्फ लोगों को अधिक से अधिक जागरुक करना है न कि किसी के विरुद्ध किसी किस्म की कार्रवाई को अमल में लाना। उन्होंने कहा कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत मौजूदा स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर साफ-सुथरा खान-पान बहुत ही लाजमी है, जिसको सभी के सहयोग से ही यकीनी बनाया जा सकता है।
इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने और जानकारी देते हुए बताया कि यह वैन मिठाई, दूध व दूध से बनने वाले पदार्थ, पानी या पीने वाले अन्य तरल पदार्थ, दालें, मसलाों आदि का मौके पर ही सैंपल लेकर रिपोर्ट मुहैया करवाएगी ताकि पदार्थों की क्वालिटी के बारे में ग्राहक व बेचने वाले को परिचित करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में होशियारपुर शहर के अलावा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में यह वैन जाकर लोगों में जागरुकता पैदा करेगी।
इस मौके पर सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, पार्षद रणजीत चौधरी, जतिंदर कौर पिंकी, नवजोत कटोच, अमरीक चौहान, जसविंदर पाल, मोहित सैनी, पवित्तरदीप सिंह आदि मौजूद थे। अन्यों के अलावा मुकेश डावर, शादी लाल, अनिल कुमार, विश्व नाथ, विक्रम सिंह, जै प्रकाश शर्मा, मलकीत सिंह मरवाहा, गुरदीप कटोच, गुलशन राय, चरनजीत अरोड़ा, अरविंद कुमार आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरदार पटेल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह : 333 विद्यार्थियों को डिग्री और 12 स्वर्ण पदक विजेताओं सहित 36 मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान

, विद्यार्थियों को राष्ट्र विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया एएम नाथ।  मंडी :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के पहले दीक्षांत समारोह में 333 विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व मेयर जगदीश राजा ने थामा आप का दामन

जालंधर :  पंजाब में होने जा रहे नगर निगम चुनाव से पहले जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता जगदीश राजा पत्नी अनीता और समर्थकों सहित आम आदमी...
article-image
पंजाब

कमल कटारिया ने सांसद तिवारी को मागों का सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर: विधानसभा हलका गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के अध्यक्ष सरपंच कमल कटारिया ने सांसद मनीष तिवारी ने अपने गांव कोकोवाल गुज्जरां व अन्य गावों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी और युवाओं के...
Translate »
error: Content is protected !!