खालसा कालेज का मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ रिलीज : शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी द्वारा खालसा कालेज का प्रोसपैक्ट व सालाना मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ रिलीज

by

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी द्वारा शिरोमणि कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में विशेष रुप से शिरकत की गई।
एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी ने कालेज के नए शुरु होने जा रहे अकादमिक सेशन 2022-23 के प्रोसपेक्ट तो रिलीज किया तथा कालेजज की सालाना मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ का विमोचन किया। उन्होंने कालेज विद्यार्थियों के अकादमिक व खेलों संबंधी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि बब्बरों की याद में बना यह कालेज जहां क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार कर रहा है वहीं कालेज शिरोमणि कमेटी के अग्रणी कालेजों में शुमार है। जिसके विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ उपलब्धियां दर्ज की हैं। उन्होंने कालेज मैगजीन द्वारा बच्चों को साहित्य से जोडऩे की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूलों/कालेजों के रसाले ही बच्चों में साहित्य रचना हेतु आकर्षण बढ़ाते हैं।
एडवोकेट धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी के कालेजों में अमृतधारी तथा जरुरतमंद बच्चों की आर्थिक तौर पर मदद की जा रही है। इस मौके पर एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी को प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह द्वारा विशेष रुप से सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना प्रक्रिया, जिला वासी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें: डिप्टी कमिश्नर

जनगणना 2027 के तहत 15 मई से 13 जून तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण, जानकारी पूरी तरह रहेगी गोपनीय होशियारपुर, 27 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया प्रारंभ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये कर दी पेमेंट : हिमाचल में एक और घोटाला, पंचायतों में स्कूटर-बाइक में रेत और बजरी की सप्लाई

एएम नाथ।  नाहन :  हिमाचल प्रदेश में सिरमौर की दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर रेत-बजरी की ढुलाई का मामला सामने आया है. आरटीआई में खुलासा हुआ है कि इसमें 50 लाख रुपये...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra College of Nursing

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.27 :  The students of Rayat Bahra College of Nursing organized an awareness program on water and air pollution in village Mahna. On this occasion, B.Sc. Nursing 5th semester students educated the villagers...
article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 8 व 11 में शुरु करवाया सडक़ निर्माण कार्य होशियारपुर, 02 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!