खालसा कालेज के बीए बीएड व बीएसी बी एड के परीक्षा परिणाम शानदार : प्रिया, नवदीप कौर , सुनेहा व अंकित राणा रहे प्रथम

by

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटरग्रेटिड कोर्स बीएबीएड व बीएससी बीएड परीक्षाओं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। कालेज के कार्यवाहक प्रिं प्रो लखविंदरजीत कौर ने बताया कि बीए बीएड प्रथम चरण में प्रिया ने 79.37 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, चाहत भाटिया ने 79.25 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व जसपिंदर कौर ने 78.62 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। बीए बीएड के दूसरे चरण में नवदीप कौर ने 82.75 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, दिव्य राणा ने 82.75 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व तरनजीत कौर ने 77.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। बीएससी बीएड के प्रथम समेस्टर में सुनेहा ने 81.06 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, हरलीन कौर ने 78.81 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व अंकित ने 78.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि बीएससी बीएड तीसरे समेस्टर में अंकित राणा ने 84 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, रमनदीप ने 83.33 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व रिया ने 82.58 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पंजाब दौरा : नितिन नबीन के पंजाब दौरे से मिलेगा प्रदेश भाजपा को बल : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 22 जून : पूर्व सांसद व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पंजाब दौरे के दौरान जालंधर में भव्य स्वागत किया। इस मौके खन्ना ने...
article-image
पंजाब

14 फ़रवरी तक दवाइयों पर जिन्दा नहीं रह सकते डल्लेवाल : डा.सवाईमान सिंह

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरण व्रत का आज 55वां दिन है। बीती रात केंद्र के साथ मीटिंग का समय तय होने के बाद डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेना शुरू कर दिया। लेकिन...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त : राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने गुरुवार को दो साल की सजा सुनाई, 27 मिनट बाद जमानत 30 दिन के लिए जमानत भी दे दी थी

नई दिल्ली : राहुल गांधी की संसद की सदस्यता शुक्रवार दोपहर समाप्त कर दी गई है। सूरत कोर्ट ने कल दोपहर ही उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। वह केरल के वायनाड से...
article-image
पंजाब

मिलेट्स को अपने आहार में शामिल कर स्वस्थ रह सकते हैं लोग: DHO डा. लखबीर सिंह

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में सैमीनार लगाकर विद्यार्थियों व अध्यापकों को मिलेट्स, पाजीटिव फूड व योग के प्रति किया जागरुक होशियारपुर, 08 दिसंबर: कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में आज मिलेट्स(मोटा...
Translate »
error: Content is protected !!