खालसा कालेज में बौद्धिक संपत्ति अधिकार संबंधी सैमिनार करवाया

by
गढ़शंकर ; बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में विश्व बौद्धिक संपत्ति दिवस के मौके पर कालेज के काम्र्स तथा इकनॉमिक्स विभाग द्वारा आई.क्यू.ए.सी. के सहयोग से ‘बौद्धिक संपत्ति अधिकार : इनोवेशन के लिए नौजवानों को उत्साहित करना’ विषय पर सैमिनार करवाया गया। इस अवसर पर संयोजक डा. गुरप्रीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर काम्र्स एवं मैनेजमेंट विभाग के एसोसिएट प्रोफैसर डा. संदीप विज ने विद्यार्थियों के साथ नवीनीकरण एवं उद्यमता को लेकर विचार सांझा किए। एसडी कालेज होशियारपुर के सहायक प्रोफैसर डा. सचिन कुमार ने विभिन्न तरह के बौद्धिक संपत्ति अधिकारियों पर जानकारी दी एवं आईपीआर कानूनों के बारे में समझाया।
कालेज के प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने संबोधित करते हुए सैमिनार के प्रयास की प्रशंसा की। प्रोफैसर कंवर कुलवंत सिंह प्रभारी काम्र्स/इक्नॉमिक्स विभाग ने सैमिनार के वक्ताओं, उपस्थित स्टाफ एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वक्ताओं का कालेज की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया गया। सैमिनार में काम्र्स एवं इक्नॉमिक्स विभाग के ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट के विद्यार्थी शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज के एनसीसी कैडिट चिराग बने सीनियर अफसर, नौ कैडिटस ने प्राप्त किया सी सर्टीफिकेट

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के एनसीसी कैडिटस को प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा ने एनसीसी के सी सर्टीफिकेट वितरित किए। एनसीसी कैडिट चिराग के सीनियर अफसर बनने पर रैंक सेरेमनी भी की...
article-image
पंजाब

अशोका यूनिवर्सिटी द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी में नि:शुल्क करियर काउंसलिंग सेमिनार 21 जुलाई को-डी. सी

होशियारपुर, 17 जुलाई: अशोका यूनिवर्सिटी, सोनीपत द्वारा 21 जुलाई को सुबह 11 बजे डिजिटल लाइब्रेरी होशियारपुर में एक दिवसीय विशेष करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी...
article-image
पंजाब

Vastu Flaw in Northwest Corner

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar 21 : Vastu defects in the northwest corner of a home trigger major life events at rapid speed, causing worldly individuals to suddenly turn towards detachment. Even against their family’s wishes, they...
article-image
पंजाब

शादी से दो दिन पहले निगला जहर, मौत : रुपयों के लेनेदेन में धमकियां मिलने से आहत था युवक

पोजेवाल। नवांशहर/ थाना पोजेवाल के गांव चंदियाणी खुर्द में जिस घर में 28 नवंबर को शहनाईयां गूंजनी थीं वहां मातम का माहौल है। जिस नौजवान की घोड़ियां गाई जानीं थीं आज उसी की मौत...
Translate »
error: Content is protected !!