खालसा कालेज में विद्यार्थियों को मेरिट अवार्ड और वजीफा योजनाओं के चेक सौंपे

by

गढ़शंकर : स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में पूर्व विधायक व एसजीपीसी सदस्य ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने कॉलेज के विद्यार्थियों को कर्नल ओ.पी. लांबा व कृष्णा लांबा मेरिट अवार्ड और आई.आई.आई. सोसायटी ऑफ साइंस स्टूडेंट्स की वजीफा योजनाओं के चेक बांटे।
इस अवसर पर बी.एस.सी. नॉन मेडिकल पार्ट टू की छात्रा सपना और बीएससी मेडिकल पार्ट वन की छात्रा किरणदीप कौर को पांच-पांच हजार रुपए वजीफा के चेक दिए गए। बीएससी बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन कौर को 5 हजार और बीएससी तृतीय भाग की छात्रा दलजीत कौर और बीएससी की छात्रा को 5 हजार रुपये का चेक दिया गया। इसके इलावा बीएससी बीएड की छात्रा विशाली चौधरी को 3500 रुपए का वजीफे का चेक सौपा गया।
इस समय ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने स्टाइपेंड योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यह आर्थिक मदद जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में काफी मददगार साबित होती है। उन्होंने जरूरतमंद और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए ऐसी पहल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान कालेज की प्रिंसिपल प्रो लखविंदरजीत कौर ने बिभिन्न वजीफा सकीमों प्रति बताते हुए आईआईआई सोसाइटी के सदस्यों तथा कर्नल ओ.पी. लांबा व कृष्णा लांबा एसोसिएशन के वजीफा राशि करने के लिए आभार प्रकट किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेंट्र स्कूल सतनौर में मेगा मेगा पीटीएम आयोजित 

गढ़शंकर,  22 अक्तूबर: आज सरकारी एलीमेंट्री सैंटरि स्कूल सतनौर में मेगा पेटीएम आयोजित की गई। पीटीएम के अवसर पर स्कूल पहुंची श्रीमती रणजीत कौर सरपंच ग्राम पंचायत सतनौर और कुलदीप सिंह सदस्य पंचायत सतनौर...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका : पंजाब सरकार को झूठ का पुलिंदा बता निकाला रोष मार्च, किया और ट्रैफिक किया जाम

गढ़शंकर : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर गढ़शंकर इकाई ने पंजाब सरकार पर झूठ बोलने के आरोप लगते हुए अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में पंजाब सरकार और पंजाब सरकार के झूठ...
article-image
पंजाब

श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा सिंह सभा में करवाया धार्मिक कार्यक्रम

नवांशहर। स्थानीय चंडीगढ़ रोड पर स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की 553वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक आयोजन करवाए गए। सुबह से शाम तक संगत गुरुद्वारा साहिब...
article-image
पंजाब

22 एटीएम कार्ड बरामद : पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को फ्रॉड करने वाला गिरफ्तार

जालंधर :  पुलिस ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलने वाले एक व्यक्ति को विभिन्न बैंकों के 22 एटीएम कार्ड सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी जीएस सहोता ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!