खालसा कॉलेज की एम.कॉम. दूसरे सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

by
गढ़शंकर,  18 अक्तूबर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एम.कॉम. दूसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कामर्स विभागाध्यक्ष प्रो. कंवर कुलवंत सिंह ने परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए एम.कॉम. द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में कॉलेज के छात्र नितिन ने 77.21 प्रतिशत अंकों के साथ कालेज में प्रथम स्थान, तानिया देवी ने 75 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा नीरज रानी ने 74.71 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने उत्कृष्ट परिणामों के लिए छात्रों, उनके माता-पिता और कर्मचारियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में और प्राप्तियों के लिए प्रोत्साहित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही निजी बस खाई में गिरी, 26 घायल : बिलासपुर के नम्होल में हुआ हादसा

एएम नाथ। बिलासपुर : गुरपूर्णिमा के अवसर पर पंजाब में हुए सत्संग से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक निजी बस बिलासपुर के नम्होल में खाई में गिर गई। हादसा रात करीब 3:00 बजे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झाड़ियों में मिला नवजात : पुलिस जांच में जुटी

ऊना :  ऊना में  अरनियाला रोड स्थित रेलवे लाइन के समीप झाड़ियों में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे पर 3 गाने रिलीज : तीनों गीत कर रहे ट्रेंड

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज (11 जून) 32वां बर्थडे है। इस मौके पर सिद्धू की 3 गानों की एल्बम “मूस प्रिंट” रिलीज हुई है। इसमें 3 गाने हैं, जिनमें 0008, नील और टेक...
Translate »
error: Content is protected !!