खालसा कॉलेज गढ़शंकर में मेगाफेस्ट-2 आयोजित 

by
गढ़शंकर, 13 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिं. डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की सोसाइटियों एआईक्यूएसी तथा सैस रैक के सहयोग से एक दिवसीय मेगाफेस्ट-2 आयोजित किया गया। मेगाफेस्ट का उद्घाटन मुख्य मेहमान डॉक्टर जसपाल सिंह पूर्व प्रिंसिपल लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर द्वारा किया गया। इस मौके विशेष रूप से हरवबंस सिंह सिद्धू यूके, डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, रनजीत सिंह खख, योगराज गंभीर, राजविंदर सिंह दयाल यूएसए,  अमनदीप सिंह बैंस, कश्मीर सिंह भज्जल उपस्थित हुए। डॉ. जसपाल सिंह ने मेगाफेस्ट में विद्यार्थियों की उत्साहजनक शमूलियत की प्रशंसा की। प्रिंसिपल डॉक्टर अमनदीप हीरा ने पहुंचे मेहमानों का स्वागत किया। मेगापेस्ट में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों द्वारा 25 के करीब स्टॉल लगाए गए, जिसमें रवायती खाना, साउथ इंडियन खाना, लोक कलाएं, मेहंदी लगाना, बचपन की यादों को समर्पित खेलें, खाने का सामान, हाथों से प्रिंट किया घरेलू प्रयोग का सामान, मनोरंजक खेलें आदि शामिल की गई। इस मौके संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने गीत, लोकगीत, गजलों तथा शायरी से खूब रंग जमाया। प्रिं. डॉ. अमनदीप हीरा ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु डॉ. कुलदीप कौर कोऑर्डिनेटर आईक्यूएसी तथा डॉ. मनवीर कौर नोडल अधिकारी सेस रैक के प्रयासों की प्रशंसा करते कहा कि ऐसे मेले विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए सार्थक भूमिका निभाते हैं। ये मेले विद्यार्थियों में सृजनात्मक भावना तथा उनकी भीतरी प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह, 5 साथियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : बरिंदर सिंह ने कहा कि अमृतपाल के खिलाफ उन्होंने फेसबुक पर कुछ पोस्ट डाली थी

अमृतसर: अजनाला थाना की पुलिस ने वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह, 5 साथियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमृतपाल सिंह ने जहां अमृतधारी युवक को खुद पीटा,...
article-image
पंजाब

राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन – श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म सर्किट बनाया जाएगा : डा. सुभाष शर्मा

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को सनातन धर्म के दुश्मन की संज्ञा देते हुए कहा कि इन दोनों...
article-image
पंजाब

पंजाब के DGP गौरव यादव केंद्र में DG पद के लिए पैनल में शामिल

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव को केंद्र में किसी केंद्रीय सुरक्षा बल/एजेंसी के महानिदेशक (DG) पद के लिए पैनल में शामिल किया गया है। 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी...
article-image
पंजाब

9 नशीले टीकों सहित एक ग्रिफतार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 19 नशीले टीके बरामद कर मामला दर्ज कर लिया। उकत जानकारी देते हुए एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई रछपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!