खालसा कॉलेज माहिलपुर से बाढ़ पीड़ितों हेतु राहत सामग्री रवाना

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सिख एजुकेशनल काउंसिल की प्रबंधन समिति द्वारा संचालित तीन संस्थाओं — श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर, संत बाबा हरि सिंह खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, माहिलपुर तथा संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल, माहिलपुर के स्टाफ एवं विद्यार्थियों के वित्तीय सहयोग से पंजाब के माझा क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष राहत सामग्री की खेप खालसा कॉलेज माहिलपुर स्थित सिख एजुकेशनल काउंसिल के कार्यालय से रवाना की गई।इस अवसर पर सिख एजुकेशनल काउंसिल के प्रधान संत साधू सिंह कहारपुर, मैनेजर इंदरजीत सिंह भारटा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और गुरदियाल सिंह कहारपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने गुरु नानक देव जी के “किरत करनी, नाम जपना और वंड छकना” के सिद्धांत से पूरे विश्व को जोड़ा है। हाल ही में आई बाढ़ ने पंजाब के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है, जिनकी मदद के लिए काउंसिल के पदाधिकारियों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने अपनी नेक कमाई में से दसवंध निकाल कर बड़ा प्रयास किया है।इस मौके पर खालसा कॉलेज माहिलपुर के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने सिख एजुकेशनल काउंसिल के पदाधिकारियों, तीनों संस्थाओं के प्रिंसिपलों, स्टाफ और विद्यार्थियों का इस मानवीय पहल के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सहायता ही मानवता की सच्ची सेवा है।इस दौरान बी.एड. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रोहतांश, स्कूल के प्रिंसिपल शिब्बू मैथ्यू सहित तीनों संस्थाओं के अध्यापक, गैर-अध्यापक स्टाफ और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ACT-2024 तत्काल लागू कर 4000 कंप्यूटर टीचर्स व लैब अटेंडेंट को सेवा सुरक्षा दी जाए : कर्मचारी संगठन

पुनीत महाजन ।।चंडीगढ़ / पंचकूला : हरियाणा प्रदेश के लगभग 4000 कंप्यूटर टीचर्स एवं कंप्यूटर लैब अटेंडेंट अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को पंचकूला पहुंचे और हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए The Haryana...
article-image
पंजाब

ठंडी हवाएं चलेंगी …17 को बारिश की संभावना

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब इसमें थोड़ी...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए किए गए हैं व्यापक प्रबंधः  आई.जी. एडमिन इंटेलिजेंस बाबू लाल मीणा

होशियारपुर, 21 जनवरी: गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के मद्देनज़र, आई.जी. एडमिन इंटेलिजेंस बाबू लाल मीणा ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पुलिस अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल की गढ़शंकर में बैठक आयोजित : पंजाब सरकार का सारा ध्यान केजरीवाल की सेवा संभाल पर – प्रेम सिंह चंदूमाजरा –

गढ़शंकर, 23 नवम्बर : शिरोमणि अकाली दल बादल की गढ़शंकर में एक विशेष बैठक पूर्व विधायक स. सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां के नेतृत्व में उनके निवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!