खालसा कॉलेज में एड्स से बचाव के लिए ‘नुक्कड़ नाटक’ का आयोजन

by
गढ़शंकर, 29 नवम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज एन.एस.एस. यूनिट ने पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से कॉलेज परिसर में एड्स से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार के नेतृत्व में विभिन्न कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को इस बीमारी के प्रति जागरूक रहने के लिए एड्स जैसी भयानक बीमारी के फैलने के कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी से पहुंची टीम का स्वागत करते हुए संस्थान में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए उचित सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया तथा सुखी जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रो. लखविंदरजीत कौर, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. नरेश कुमारी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश के आपदा प्रभावित आंकड़े में झूठ बोल रही है सरकार : जयराम ठाकुर

यात्री ओवरचार्जिंग का आरोप लगा रहे हैं और मुख्यमंत्री का रहे हैं हम फ्री बस चल रहे  सदन में ही उपमुख्यमंत्री 3000 लोगों और मुख्यमंत्री 15 हजार लोग फंसने की बात करते हैं आपदा...
article-image
पंजाब

जालंधर वेस्ट में AAP को मजबूती: भाजपा से जुड़े लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर  : जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय राजनीतिक मजबूती मिली, जब भाजपा से जुड़े लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब

भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब से भरा नामांकन : गांधी परिवार और पूरी कांग्रेस इस वक्त पलायन की स्थिति में : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

पूरे देश की तरह पंजाब भी मोदी के साथ खड़ा है : गजेंद्र सिंह शेखावत किसानों के लिए जो मोदी ने किया वह कोई नहीं कर सकता : डॉ. सुभाष शर्मा रूपनगर : श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट...
article-image
पंजाब

मैं फंस गई हूं……मस्कट में कदम रखते ही पंजाबी महिला के साथ जो हुआ, वह रोंटगे खड़े कर देगा

चंडीगढ़   : पंजाब के जालंधर की एक महिला ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के ओमान जाने का फैसला किया। महिला अमृतसर-मुंबई होकर ओमान के लिए रवाना हुई लेकिन मस्कट पहुंचते...
Translate »
error: Content is protected !!