खालसा कॉलेज में व्यक्तित्व विकास में शिक्षा के महत्व पर एक वेबिनार आयोजित

by
गढ़शंकर, 24 जनवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर ‘व्यक्तित्व विकास में शिक्षा का महत्व’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के वक्ता डाॅ. विकास कुमार एसोसिएट प्रोफेसर डी.ए.एन. कॉलेज ऑफ एजुकेशन नवांशहर ने विचार रखे। डॉ. विकास ने विद्यार्थियों के जीवन से विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत कर उनके व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, शहीद भगत सिंह और अन्य विभूतियों के जीवन से मार्गदर्शन लेने का आग्रह किया और शिक्षा को व्यावहारिक रूप में अपनाने और परीक्षा संरचना से ऊपर उठकर व्यक्तित्व विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. डॉ. लखविंदरजीत कौर ने कालेज की और से डा. विकास कुमार का धन्यवाद करते कहा कि व्यक्तित्व विकास के बिना जीवन में आगे बढ़ना कठिन है और शिक्षा के बिना व्यक्तित्व विकास भी कठिन है। शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डाॅ. डॉ. संघा गुरबख्श कौर ने बच्चों को शिक्षा के बदलते स्वरूप से परिचित करवाते डा. विकास का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

ओयो रूम में लड़कियां आरती करने नहीं जाती : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने की विवादित टिप्पणी

रोहतक : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लड़कियों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। कैथल में आरकेएसडी कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारा : किसानों ने लुधियाना से जालंधर और अमृतसर जालंधर-जम्मू के बीच रेलवे मेन लाइन कर दी जाम

मोगा : अमृतसर के गांव देवीदासपुरा में अमृतसर दिल्ली रेल ट्रैक पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन व धरना दिया गया। वहीं जालंधर में किसानों ने लुधियाना से जालंधर...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में बरसात और जलभराव से हुए नुकसान का लिया जायजा

फसलों का नुकसान होने सहित कई घर भी हुए क्षतिग्रस्त , मौके पर सांसद ने सिंचाई सचिव को फोन करके ड्रेनेज की सफाई हेतु कदम उठाने को कहा श्री चमकौर साहिब, 14 जुलाई: श्री...
article-image
पंजाब

No vehicle will go inside

*During the above time, construction work will be done on the road going inside the new Tehsil Complex Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 24 : * SDM Sanjeev Kumar said that the construction work of the building...
Translate »
error: Content is protected !!