खालसा कॉलेज में शिक्षा विभाग ने छात्रों के शिक्षण कौशल और सर्वोत्तम टीचिंग एड के लिए करवाए मुकाबले

by
गढ़शंकर,  20 जनवरी: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिं डा. अमनदीप हीरा के नेतृत्वकर्ता एवं शिक्षा विभाग के प्रमुख डाॅ. संघा गुरबख्श कौर की देखरेख में बी.ए. बी.एड और बी.एससी. बीएड चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की शिक्षण में कुशलता एवं सर्वोत्तम टीचिंग एड के मुकाबले करवाए गए। मुकाबलों में विभाग के 32 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। स्किल-इन-टीचिंग में पंजाबी शिक्षण प्रतियोगिता में नवदीप कौर ने पहला और नम्रता कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंग्रेजी शिक्षण प्रतियोगिता में राजविंदर कौर ने पहला, महेश नाफरा ने दूसरा और मानसी राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। गणित शिक्षण में दीक्षा रानी को प्रथम, कोमल को द्वितीय तथा प्रिया को तृतीय स्थान मिला। विज्ञान शिक्षण प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय तथा अंकिता राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीचिंग ऑफ सोशल स्टडीज में तरनजीत कौर को पहला, दिव्या राणा को दूसरा और सुंदर व महेश नाफरा को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतियोगिताओं में शामिल होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर प्रोफेसर कंवर कुलवंत सिंह, डाॅ. जानकी अग्रवाल, डाॅ. मनबीर कौर, डाॅ. संघा गुरबख्श कौर, डाॅ. हरविंदर कौर, डाॅ. अरविंदर कौर, डॉ. मुकेश शर्मा, प्रो. दीपिका, डॉ. नरेश कुमारी, प्रो. किरणजोत कौर, प्रो. प्रगति भनोट और प्रो. संदीप कौर ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिप्रोडक्टिव  मेडिसिन क्लिनिक ओपीडी भी शुरू : दुर्लभ आईवीएफ सफलतापूर्वक आईवी अस्पताल, होशियारपुर में किया गया

होशियारपुर, 13 अगस्त : हाल ही में आईवी अस्पताल, होशियारपुर में आईवीएफ के एक दुर्लभ मामले का सफलतापूर्वक इलाज किया गया।  जानकारी देते हुए गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अमनदीप मान ने बताया कि पांच साल से...
article-image
पंजाब

नेत्रदान को लेकर रोटरी आई बैंक और खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बीच ‘एम.ओ.यू.’ हस्ताक्षरित : प्रिंसिपल और 50 से अधिक विद्यार्थियों ने नेत्रदान करने का लिया संकल्प

गढ़शंकर :  23 सितंबर: नेत्रदान अभियान चलाने वाली संस्था रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर और बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर ने नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने और नेत्रदान अभियान को सफल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

झूमने वालों को हवालात नहीं, होटल तक छोड़ें – शराबियों पर फिर मेहरबान दिखे मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शराब पीकर यहां की खूबसूरती का आनंद लेने वाले शराबियों का लिए राहत भरी खबर आई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री खुद पहुंचे कब्जा छुड़ाने : संगरूर सांसद के बेटे, बेटी-दामाद और पूर्व मंत्री कांगड़ के बेटे समेत 15 से अवैध कब्जा हटाया

2828 एकड़ पंचायती जमीन की कीमत 300 करोड़ चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से सटे मुल्लांपुर से 2828 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़ाया। इसकी कीमत 300 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!