खालसा कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

by
गढ़शंकर, 1 अक्तूबर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज एनएसएस विभाग एवं शिक्षा विभाग एन.एन.एस. पंजाब के क्षेत्रीय निदेशक जय भगवान के निर्देशन में कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर एक रैली आयोजित की गई। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने रैली में भाग लेते हुए स्वयंसेवकों को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को व्यावहारिक रूप में लागू करने के लिए प्रेरित किया। रैली में कार्यक्रम अधिकारी डा अरविंदर सिंह अरोड़ा और डॉ. नरेश कुमार ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ के महत्व पर प्रकाश डाला और उनके नेतृत्व में वालंटियरों ने विभिन्न नारों के माध्यम से अपने आसपास की सफाई का नारा बुलंद किया। इस अवसर पर प्रो. लखविंदरजीत कौर, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, स्टाफ और वालंटियर्स ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों की अवाज दवाने के लिए चौधरी युद्धवीर सिंह को गुजरात में कृषि कानूनों के खिलाफ पत्रकार वार्ता दौरान मोदी व शाह के ईशरे पुलिस दुारा जबरी पकड कर गाड़ी में डाल कर थाने ले जाया गया: हरपुरा

गढ़शंकर। आल इंडिया जाट महासभा व भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को गुजरात में कृषि कानूनों के खिलाफ पत्रकार वार्ता दौरान पुलिस दुारा जबरी पकड कर गाड़ी में डाल कर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में करवाया मुफ्त ऑनलाइन अंग्रेजी कोर्स

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के अंग्रेजी विभाग ने विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से गर्मियों की छुट्टियों...
article-image
पंजाब

Wave of Joy Over Jathedar

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.23 : A wave of joy swept through Panthic circles following the appointment of Jathedar Gurbaksh Singh Khalsa from Nawanshahr, an SGPC member, as the Chief Bulara of the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee...
article-image
पंजाब

प्राचीन ज्वाला पुरी मंदिर में सावन के चौथे सप्ताह महंत कमलेश पुरी के नेतृत्व में धार्मिक समागम करवाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा जेजों दोआबा के प्राचीन ज्वाला पुरी मंदिर में मौजूदा महंत कमलेश पुरी जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से सावन माह के चौथे सप्ताह में...
Translate »
error: Content is protected !!