खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय एनएसएस के कैम्प का आरंभ : कैम्प के आरंभ से पहले गुरुद्वारा साहिब की अरदास

by

गढ़शंकर – स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में एनएसएस यूनिट दुआरा स्वच्छ भारत अभियान और फिट इंडिया थीम के तहत 7 दिवसीय एनएसएस के कैम्प का आरंभ हुया। जिसकी शुरुआत कॉलेज गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर की गई। इस मौके पर वालंटियरों व एनएसएस यूनिट प्रभारियों ने मिलकर ‘ देह शिवा बरु मोहि इहै शुभ कर्मन ते कबहूं न टरों ‘ शब्द का उच्चारण कर किया और कार्य प्रारंभ किए। जिसके तहत शिक्षा विभाग में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस को लेकर वालंटियर सौरव कुमार व महेश नाफरा ने अपने विचार प्रकट किए। प्रो. जानकी अग्रवाल ने एनएसएस शिविर के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी दी। यूनिट इंचार्ज डॉ. अरविंदर सिंह और प्रो. नरेश कुमारी ने एनएसएस यूनिट की गतिविधियों जानकारी दी और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के एनएसएस के योगदान पर प्रकाश डाला।
फोटो : एनएसएस यूनिट के प्रभारी डॉ. अरविंदर सिंह और प्रो. नरेश कुमारी व अन्य वालंटियरों के साथ कैम्प के आरंभ दौरान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर कोकोवाल मजारी व झूगियां से हैबोवाल तक की सडक़ बनाने की लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

h गढ़शंकर: गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी सडक़ और अड्डा झूगियां से हैबावेाल तक की खसता हाल सडक़ को लेकर बीत भलाई कमेटी ने आज गढ़शंकर के एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल को ज्ञापन सौंपा और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अर्धनग्न अवस्था में झूमते सैलानी कैमरे में कैद – शिमला विंटर कार्निवाल में सैलानी हुड़दंग मचाते आए नजर

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला में गुरुवार रात को सैलानी हुड़दंग मचाते नजर आए। शिमला विंटर कार्निवाल में मशहूर गायक सतिंदर सरताज स्टेज पर रंग...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा सोसाइटी को सुविधाएं मुहैया करवाने का भरोसा, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-74 द्वारा बैठक का आयोजन

मोहाली, 10 जुलाई: रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-74, मोहाली द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी विशेष तौर पर शामिल हुए। जिन्होंने इस...
Translate »
error: Content is protected !!