खुलासा, 538 किलो मीटर सड़क जमीन पर गायब : जीआईएस का उपयोग करके सड़कों को मापा

by

चंडीगढ़। पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन राज्य के संपर्क मार्गों की टायरिंग से पहले करवाए गए आधुनिक जीआईएस सर्वेक्षण में 538 किलोमीटर सड़कें जमीन पर गायब पाई गई हैं। हैरत की बात है कि पंजाब मंडी बोर्ड अब तक करोड़ों रुपये का बजट इन सड़कों की मरम्मत पर खर्च के रूप में दिखाता रहा है। पंजाब की आम आदमी सरकार ने टायरिंग सीजन से पहले सड़कों की जीआईएस (ग्लोबल इन्फॉर्मेशन सर्वेक्षण) तकनीक से पैमाइश करवाई तो इस बात का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार सरकार ने सड़कों को मापने के लिए नवीनतम जीआईएस तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने हाल ही में पंजाब मंडी बोर्ड के तहत 64878 किलोमीटर सड़कों का जीआईएस तकनीक से सर्वेक्षण करवाया, जिसमें 538 किलोमीटर सड़कें ही गायब पाई गई हैं। पंजाब सरकार के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड ने जीआईएस का उपयोग करके सड़कों को मापा है। इस सर्वेक्षण में 538 किमी ग्रामीण लिंक सड़कें कम पाई गई हैं। धालीवाल ने कहा कि यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है! क्योंकि इससे रोड डाटा बुक की तुलना में मापी निविदाओं में कुल 538 किमी का अंतर आ गया है। इससे सड़कों की मरम्मत पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये के बजट की बचत होगी।
फीते से सर्वेक्षण में नहीं हो पती सही पैमाइश :

हाथों से फीते के जरिये सड़कों के सामान्य और 90 डिग्री के मोड आदि को मापना संभव नहीं है, इसी तरह सड़क की मरम्मत के दौरान गड्ढों की चौड़ाई और गहराई को मैन्युअल रूप से मापने में दिक्कत रहती है। जीआईएस तकनीक से किए जाने वाले सर्वेक्षण में पारदर्शिता रहती है और इससे मरम्मत में लागत का बजट भी उसी हिसाब से तय किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The preparations for the 13th

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 18 : The preparations for the 13th State Conference of the All India Democratic Women’s Association have been completed. Giving this information, State leader of the Association and Chairperson of the Reception Committee,...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के उम्मीदवार के नामांकन पत्र छीनने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों के लगया धरना

डीएसपी ने कहा जाँच चल रही गढ़शंकर।  गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव के लिए कांग्रेस के वार्ड आठ के उम्मीदवार के नामांकन पत्र छीनने के खिलाफ गढ़शंकर के कांग्रेस के हलका इंचार्ज अमनप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

11 साल बाद मां से मिली लापता बच्ची

फतेहगढ़ साहिब : वर्ष 2015 में मात्र सात वर्ष की उम्र में लापता हुई बच्ची को जिला बाल भलाई कमेटी फतेहगढ़ साहिब ने लगभग 11 साल बाद उसकी मां और भाइयों से मिला दिया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल खिला…. बंगाल विजय के बाद PM मोदी का बड़ा सम्बोधन, जाने क्या कुछ बोले पीएम ?

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित...
Translate »
error: Content is protected !!