खूनी हमला : शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल के बेटे जिम्मी पर जानलेवा वार; शहर में मचा हड़कंप

by

कपूरथला। कपूरथला में पड़ते फगवाड़ा में शिव सेना नेता के बेटे पर हमला हुआ है। मिली ज़ानकारी के अनुसार यह हमला शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल के बेटे युवा शिव सेना नेता जिम्मी करवल पर हुआ है।

हांलाकि चर्चा का बाज़ार गर्म है कि उक्त हमले के दौरान तीन से चार राऊंड फायर भी हुए है। जिसके बारे में फिलहाल पुष्टि नहीं की ज़ा सकती। वहीं सूत्रों की मानें तो उक्त हमला कई वर्ष पुराने शहर में हुए एक चौंक के विवाद में ज़ान गंवा चुके एक युवक के नज़दीकी ने किया है जिस बारे में फिलहाल कोई अधिकारित पुष्टि या गंभीर घायल युवक का कोई बयान सामने नहीं आया है।

लेकिन इस मामले के बाद शहर में तनावपूर्ण व दहशत का माहौल जरूर बन गया है। वहीं घायल जिम्मी करवल को फगवाड़ा के सिविल हस्पताल में ईलाज़ के लिए दाखिल करवाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारी बारिश के मद्देनजर 26 और 27 अगस्त को जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 26.08.2025 और 27.08.2025 (मंगलवार और बुधवार) को अवकाश की घोषणा की है। जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने बताया कि...
article-image
पंजाब

महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार : सांझ केंद्र में 3 पुलिसकर्मियों से हर महीने वसूली

गुरदासपुर :  पुलिस सांझ केंद्र की इंचार्ज इंस्पेक्टर इंद्रबीर कौर को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह वहां तैनात दूसरे पुलिसकर्मियों से हर महीने जबरन पैसे वसूलती थी।...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

17 करोड़ नकद और 8 करोड़ की अचल संपत्ति के कागजात बरामद आईएएस पूजा सिंघल के सीए के घर से : आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी जारी

झारखंड :   अवैध खनन मामले में ईडी  ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे देशभर में झारखंड की सीनियर  अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की...
Translate »
error: Content is protected !!