खेती कानूनों के खि़लाफ़ केंद्र सरकार खिलाफ गाँव सतौर से विशाल ट्रैक्टर मार्च कानून रद्ध होने तक केंद्र के खि़लाफ़ किसान डटे रहेंगे आगू

by

होशियारपुर  :   केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से बनाऐ गए खेती कानूनों को रद्ध करवाने के लिए जहाँ दिल्ली की सीमाओं पर किसान जत्थेबंदियों के नेतृत्व में लगातार संघर्ष किया जा रहा है वहाँ हरेक किसान इस संघर्ष में अपना बनता योगदान देने के लिए उतावला है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मौके दिल्ली में निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च की तैयारियाँ और लोगों को जागरूक करन सम्बन्धित अलग -अलग गाँवों में ट्रैक्टर मार्च निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत गाँव सतौर की तरफ से इलाका निवासियों के सहयोग के साथ सरपंच सुनीता बडवाल के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। यह ट्रैक्टर मार्च गाँव सतौर से शुरू हुआ और गाँव सठियाना, बंैस खुर्द , लाचोवाल, हरदोखानपुर, टांडा बाइपास, मुगलपुरा, कक्कें ़, नवी बसी, बसी मुद्धा और अड्डा बागपुर से होता हुआ गाँव सतौर में समाप्त हुआं। इस मौके इलाका निवासियों की तरफ केंद्र सरकार के खि़लाफ़ जम कर नारेबाज़ी की गई। इस मौके सरपंच सुनीता बडवाल ने संबोधन करते हुए कहा कि किसान आज पूर्ण तौर पर जागरूक हो चुका है और वह अपने हकों की चौंकीदारी के लिए दिल्ली में संघर्ष कर रहा है। उन्होने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब केंद्र की मोदी सरकार को खेती विरोधी बनाऐ काले कानून रद्द करने पड़ेंगे और किसान अपने हक ले कर ही दिल्ली से वापिस आंएगे। लाचोवाल टोल प्लाजे पर ट्रैक्टर मार्च पंहुचने पर वहां सैंकड़ो की संखया में उपस्थित धरनाकारियें की तरफ से मार्च का स्वागत किया गया। इस मौके गुरदीप सिंह खुण-खुण ने कहा कि 26 जनवरी के दिल्ली में होने वाले ट्रैक्टर मार्च में इलाके भर से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों समेत शामिल होंगे। ट्रैक्टर मार्च को लाचोवाल टोल प्लाजे पर चाय का लंगर भी छकाया गया और 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड के लिए लोगों को लामबंद भी किया गया। इस मौके पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह बागपुर, त्रिलोचन सिंह सतौर, पंच जोगिन्द्र सिंह, पंच सुखदेव सिंह, सुनीता रानी, अवतार सिंह दोलोवाल, अमनदीप कौर, पंच इकबाल सिंह, जगतार सिंह, रजिन्दर सिंह, भुपिन्दर सिंह, नंबरदार हरप्रीत सिंह, एडवोकेट कुलविन्दर सिंह, परमजीत सिंह, नंबरदार जसविन्दर कुमार, सुरजीत सिंह , कुलदीप सिंह, अम्रित राए सिंह, ओकांर सिंह, पवन कुमार, अमित राय, भुपिन्दर सिंह महन्दीपुर, वरिन्दर सिंह, इन्दरप्रीत सिंह, धर्मवीर सिंह, कुलविन्दर कौर, जोगिन्द्र सिंह बसी, भुपिन्दर सिंह रिंकू, सुरिन्दर सिंह रिटा. डी. एफ. एस. ओ., रजवंत सिंह, दविन्दर सिंह, परमजीत सिंह बिल्लू, अमरीक सिंह बागपुर, कुलवंत सिंह बागपुर, नंबरदार रछपाल सिंह, धरमिन्दर सिंह बसी मुद्धा, जतिन्दर सिंह, जसपाल सिंह, सुखविन्दर सिंह, जगीर सिंह, हरप्रीत सिंह, डा. सतनाम सिंह, अमन खुन खुन, सुरेश मिठेवाल आदि समेत बड़ी संख्या में इलाक े के किसान उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंकलाबी डाक्टर भाग हाल में मनाया रूस क्रांतिकारी दिवस

गढ़शंकर। स्थानीय इंकलाब डाक्टर भाग हाल में रूस क्रंतिकारी दिवस मनाया गया। जिसमें सीपीआईएम के तहसील सैक्रटेरी हरभजन सिंह अटवाल ने कहा कि रूस दुनिया का पहला समाजवादी राज्य 105 वर्ष पहले वहां इंक्लाबी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत पहुंचते ही फफक-फफक कर रोने लगीं विनेश, बहनों ने बंधाया ढाढ़स, साक्षी ने सरकार के समर्थन को सराहा

नई दिल्ली : भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट देश लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही देशवासियों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया है. इस पल के कुछ वीडियो ANI न्यूज...
article-image
पंजाब

26 जनवरी को जिले में बिना मंजूरी ड्रोन कैमरा चलाने/ उड़ाने पर लगाई पाबंदी

होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में 26 जनवरी 2023 को बिना मंजूरी...
article-image
पंजाब

चोरों ने मजारी में मोंटी के दरवाजा तोड़ कर घर में घुस कर ढाई लाख कैश व करीव बारह तोले सोने के गहणे चुराए

गढ़शंकर। गांव मजारी में सैनिक के घर से चोरों ने ममटी की दरवाजा तोड़ कर घर में पड़े ढाई लाख की नकदी व करीव दस बारह तोले से ज्यादा सोने के गहणों के ईलावा...
Translate »
error: Content is protected !!