खेलों इंडिया वुशू वूमैन लींग जालंधर में करवाई गई

by

होशियारपुर , दलजीत अजनोहा : वुशू ऐसोसिएशन आफ पंजाब की ओर से 12,13 जुलाई 2025 को खेलों इंडिया वुशू वूमैन अशमीता लींग (स्टेट लैवल) 2025-2026 बनारसी दास आर्य कालेज जालंधर कैंट में करवाई गई। इस में पंजाब के 18 जिलों की टीमों और कुल 480 लड़कियों ने भाग लिया। लींग की शुरूआत 12 जुलाई 2025 को मुख्य अतिथि कर्नल अनरिबान गुप्ता ने की और वुशू खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लड़कियों का साहस बढाते हुए कहा कि आज के समय में लड़कियां लड़को से पीछे नहीं हैं। खेलों में भी लड़को के बराबर भाग लेती है और अपना स्थान हासिल करती है। इस लींग में राजविंदर कौर अध्यक्ष वुशू ऐसोऐशन आफ पंजाब, स.सुरिंदर सिंह सोढी (रिटायर्ड आई पी एस) भी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए और आशीर्वाद देने पहुंचे। युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने भी खिलाड़ियों का हौंसला बढाते हुए कहा कि खेल मनोरंजन के साथ साथ हमें स्वस्थ भी रखता हैं। खेलों में भाग लेने से हमारा शारीरिक विकास भी होता हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए और खेलों में अपना करियर बनाना चाहिए। गुरप्रीत सिंह सिंधु( महा सचिव वुशू ऐसोऐशन आफ पंजाब) ने भी सभी माता पिता से कहा कि चाहें लड़का हो या लड़की उनको खेलों के साथ जरूर जोड़े। इस अवसर पर संतोख सिंह दुबे, पलविंदर सिंह, प्रदीप शर्मा, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह, प्रिंस, आदि शमिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी : खालिस्तान समर्थकों ने दिखाए भिंडरावाले के पोस्टर : स्वर्ण मंदिर में लगाए नारे

अमृतसर :  6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी हर साल मनाई जाती है. 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से चरमपंथी तत्वों को हटाने के लिए भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन ‘ब्लू स्टार’...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झुंगिया अड्डा स्थित सीमेंट स्टोर पर फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

8 अक्टूबर को फायरिंग के बाद मांगी थी 50 लाख रुपये की फिरौती गढ़शंकर, 29 अक्टूबर : गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया में 8 अक्टूबर को सीमेंट की दुकान पर फायरिंग...
article-image
पंजाब

घर में घुसकर 90 लाख रुपए और 3 किलो आभूषण की लूट का मामला : आढ़ती के ड्राइवर की बेटी और उसके मंगेतर सहित 7 गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सनसनीखेज अमृतसर लूटपाट मामले की जांच करते हुए लूटपाट करने वाले पीड़ित आढ़ती ड्राइवर की बेटी और उसके मंगेतर, जिन्होंने लूटपाट की पूरी साजिश रची थी, को 7...
article-image
पंजाब

पंजाब में नशे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग की एकजुटता ज़रूरी – डॉ. इशांक कुमार

विधायक ने आशा और आंगनवाड़ी वर्करों को ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान में किया शामिल होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब में नशे के खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम...
Translate »
error: Content is protected !!