खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास : विधायक मलेंद्र राजन

by
इंदौरा उत्सव के उपलक्ष्य पर ‘चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है’ थीम के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
एएम नाथ। इंदौरा,15 दिसंबर। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आगामी इंदौरा उत्सव के उपलक्ष्य पर इंदौरा को चिट्टा मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के नशा उन्मूलन अभियान को आगे बढ़ाते हुए ‘चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है’ थीम के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
विधायक ने बताया कि इन खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं के लिए रस्सा-कस्सी, स्पून रेस तथा म्यूजिकल चेयर गेम जबकि युवाओं के लिए क्रिकेट,वॉलीबॉल, बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले 17 दिसंबर को करवाए जाएंगे।
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि खेल गतिविधियाँ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं और इन्हीं माध्यमों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता फैलाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि इंदौरा उत्सव इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा, जो 18 और 19 दिसंबर को आयोजित होगा।
उत्सव के पहले दिन 18 दिसंबर को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि 19 दिसंबर को लोकप्रिय पंजाबी गायक लखविंदर वडाली दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विधायक ने बताया कि 18 दिसंबर को तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्य अतिथि इंदौरा उत्सव का शुभारंभ करेंगे, जबकि 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने चिट्टा जैसे खतरनाक नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए सख्त और प्रभावी अभियान शुरू किया है।
विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता भी की, ताकि कार्यक्रम का सफल और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजन किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

27 जुलाई को हिमकेप्स संस्थान, बढेड़ा में जिला स्तरीय ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जुलाई- ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें राष्ट्र निर्माण में शामिल करने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री सुखराम चौधरी पर हाथ उठाने वाले व्यक्ति ने मांगी माफी : मामला शांत

पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर बूथ पर 12 नवंबर को चुनाव के दिन शाम को हुए हंगामे का मामला शांत हो गया है। क्योंकि इस मामले में ऊर्जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मासूम बेटियों को पिता ने झील में फेंका : युवक ने बचाई बच्चियों की जान, चमकौर सिंह लुधियाना के सदवां गांव

रोहित जसवाल।  बंगाणा :  हिमाचल प्रदेश में एक पिता ने अपनी दो महसूम बेटियों को झील में धक्का देकर उन्हें मारने की कोशिश की है। ये दिल दहला देने वाली वारदात हिमाचल प्रदेश के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेनाद लालोविक ने कहा- विनेश को नहीं दे सकते रजत पदक

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के 50kg महिला कुश्ती फाइनल से अयोग्य करार दी गईं हैं। इसपर विश्व कुश्ती संस्था के प्रमुख नेनाद लालोविक ने कहा कि अब फैसले के पलटने की...
Translate »
error: Content is protected !!