खेल मैदान को लेकर हुई तकरार के बाद महिला सरपंच के पति द्वारा एक युवक के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत के बाद गांव में मामला गर्माया  

by
युवाओं के विरोध के चलते पुलिस पार्टी खाली हाथ लौटी
गढ़शंकर।  खेल मैदान को लेकर हुई तकरार के बाद ग्राम पंचायत महिंदवाणी गुज्जरां की महिला सरपंच के पति द्वारा गांव के ही एक युवक गौरव किसाना के खिलाफ शिकायत देने पर गढ़शंकर पुलिस ने तुरंत गांव महिंदवाणी गुज्जरां में दबिश दी।   जिसका गांव के पांच  दर्जन से अधिक युवाओं ने विरोध किया और पुलिस पार्टी को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस मामले के पीछे का कारण भी खेल का मैदान बताया जा रहा है। पुलिस ना तो पुलिस चौकी बीनेवाल न पुलिस थाने से आई। एक तकरार को लेकर सीधी डीएसपी कार्यालय में तैनात कर्मचारी गांव पहुँच गए। जबकि अमूमन डीएसपी को कोई शिकायत दे तो एसएचओ के पास मार्क कर भेज दी जाती है। लेकिन इस मामले में पुलिस की सीधी करवाई के पीछे की कहानी में लोगों का मानना है कि कोई दबाव रहा होगा।
                गांव महिंदवाणी गुज्जरां के युवा हरिओम, अजय कुमार, राम कुमार, बंटी, संजीव, मेजर, पुनीत, मौजी, मनी, लखविंदर, गुरमीत, बिक्रम, रिंकू, विशाल, बिंदी, विजय, सौरभ, केशी, नोनी, मधु, हर्ष, भीरी, हरकेश, नरेश, लाडी, गुरप्रीत, सचिन, मेजर, दीपा, मेजर बीटन, गोपाल, आकाश, राम, काकू और मनी ने बताया कि उनके गांव में स्कूल के पास खेल का मैदान है। गली के साथ लगती दीवार गिर गई है। हमने कई बार पंचायत से दीवार की मरम्मत करवाने के लिए कहा, क्योंकि गांव का सीवरेज और बरसात का पानी खेल के मैदान में आकर उसे खराब कर देता है।
उन्होनों कहा कि खेल के मैदान को बचाने के लिए क्रशर से रेत मंगवाई और करीब 200 बैग भरकर काम शुरू कर दिया। इस बात से गुस्साए महिला सरपंच के पति बूटा सिंह ने गौरव किसाना नामक युवक के खिलाफ डीएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कहा कि उसने उनके साथ बदसलूकी की है। जिस पर से पुलिस के जवान सरकारी जीप नंबर में गांव महिंदवाणी गुज्जरां पहुंचे। उस समय मैदान में युवा भी खेल रहे थे। उन्होनों कहा कि इस खेल मैदान में खेल कर बिभिन्न विभागों में 70 से ज्यादा युवा भर्ती हो चुके है और हम युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को प्रोमोट कर रहे है और खेल मैदान को ठीक करने में जुटे है। जबकि यह काम पंचायतों को खुद करना चाहिए। लेकिन इसमें कुछ लोग रुकावटें डालने में लगे है।

उधर महिला सरपंच के पति बूटा किसाना ने सम्पर्क करने पर कहा कि मैने कभी खेल मैदान को ठीक करने से मना नहीं किया। बल्कि उनसे कहा कि स्कूल के पास काफी मिट्टी पड़ी है। वहां से मिट्टी लेकर खेल मैदान में यहाँ जरूरत वहां पर डाल लें। इस दौरान एक युवा ने मेरे से गलत भाषा का उपयोग किया। लेकिन गांव का मामला है जल्द मामला सुलझ जायेगा।
एसएचओ जय पाल ने संपर्क करने पर पुरे मामले पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि मामला मेरे नोटिस में नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशों की बुराइयों के प्रति लोगो को डीएसपी खख ने विभिन्न गांवों में बैठकें कर किया जागरूक : नशों के खिलाफ लड़ने और नशा तस्करों की सूचना देने के लिए किया प्रेरित

गढ़शंकर, 31 अगस्त : डीजीपी पंजाब एवं होशियारपुर के एसएसपी सरताज सिंह चाहल निर्देशानुसार डीएसपी दलजीत सिंह खख द्वारा पुलिस थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते गांव देनोवाल खुर्द बस्ती सैंसियां तथा इब्राहीमपुर बगवाईं में...
article-image
पंजाब

तीक्ष्ण सूद ने हिंदी के विलक्षण विद्वान धर्मपाल साहिल को केंद्र सरकार द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारी पर किया सन्मानित

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नॉट में बताया हैं कि होशियारपुर निवासी हिन्दी के प्रकांड विद्वान श्री धर्मपाल साहिल जो कि शिक्षा...
article-image
पंजाब

कालेवाल बीत में निशुल्क मैडीकल चेकअप कैंप लगाया

गढ़शंकर : गांव कालेवाल बीत में केयर-वन ग्रुप सिडनी, माता जीतो जी संस्था श्री आनंदपुर साहिब द्वारा डा. जगजीत सिंह की अगुवाई में निशुल्क मैडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। परमजीत सिंह दयाल ने बताया...
article-image
पंजाब

भूरी वाले पव्लिक स्कूल के विधार्थियों ने योगा चैपियनशिप में ओवर आल ट्राफी जीतीे

गढ़शंकर। योगा एसोसिएशन पंजाब दुारा आयोजित 45 वें राज्य स्तरीय योगा चैपियनशिप प्रतियोगिता में भूरीवाले पब्लिक स्कूल मानसोवाल ने ओवर आल ट्राफी जीती। पंजाब राज्य स्तरीय योगा चैपियनशिप में साठ विधार्थियों ने हिस्सा लिया...
Translate »
error: Content is protected !!