गंदगी से परेशान मॉडल टाउन एक्सटेंशन के लोगों ने पवन दीवान को बताईं समस्याएं : साहिर लुधियानवी के लिए स्मारक बनाने हेतु आवंटित जगह बनी कूड़े का ढेर

by

लुधियाना, 4 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन के लोगों से मुलाकात कर इलाके की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान लोग इलाके में सफाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर परेशान नजर आए।

दीवान ने कहा कि लोगों ने उन्हें बताया है कि इलाके में सफाई व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। यहां तक कि मशहूर लेखक साहिर लुधियानवी के लिए स्मारक बनाने हेतु सरकार द्वारा आवंटित जगह कूड़े का ढेर बन चुकी है। लोग उस स्थान पर कचरा फेंक देते हैं और सफाई न होने के कारण वहां से बदबू आती है तथा बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इसी तरह कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई।

दीवान ने अफसोस जताया कि इलाके के स्थानीय निकाय मंत्री ही यहां के विधायक भी हैं, फिर भी यहां बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को दावे करने के बजाय जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा निर्भय सिंह, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, बलजीत सिंह और सतवंत सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 11 में 17 लाख रुपए की लागत से गली के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 08 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र की नुहार संवारने के लिए कई तरह के विकास कार्य शुरु करवा रही है, जिनके मुकम्मल होने के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में “मानव जीवन में संगीत का योगदान” विषय पर विशेष व्याख्यान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित शैक्षिक संस्थान संत बाबा दलिप सिंह मैमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली के संगीत विभाग के प्रमुख प्रोफेसर जगदीप सिंह द्वारा “मानव जीवन में संगीत का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में भाजपा की नशा मुक्त यात्रा का जोरदार स्वागत…..पंजाब से नशा खत्म करना सबसे जरूरी, युवाओं को बचाना बड़ी चुनौती : पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

खन्ना ने पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर विफल रहने के लगाए आरोप  गढ़शंकर l भारतीय जनता पार्टी की नशा मुक्त पंजाब  जागरूकता यात्रा के गढ़शंकर पहुंचने पर बंगा चौक में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ख़ुदकुशी : गुर सेवा कालेज पनाम में बीएससी नर्सिंग के विधार्थी ने पंखे से लटक कर की ख़ुदकुशी

गढ़शंकर । गुर सेवा कालेज पनाम में कल देर शाम एक विधार्थी ने हॉस्टल में आपने कमरे में पंखे से लटक कर ख़ुदकुशी कर ली। हालांकि ख़ुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चला।...
Translate »
error: Content is protected !!