गढ़शंकर के वार्ड नंबर चार में सौ से ज्यादा जायली वोट बनाने के आरोप की शिकायत एसडीएम के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजी : संघा

by

करीव सौ वोट अंदाजन चार घरो में ही दर्शा दी गई और कई कई वोटों के साथ एक ही मोबाइल नंबर

सभी वोटे नियमों के मुताबिक बनाई गई , कोई गलत वोट नहीं बनाई गई : एसडीएम संजीव कुमार

गढ़शंकर। गढ़शंकर के वार्ड नंबर चार में सौ से ज्यादा जायली वोट बनाने के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पंजाब को एसडीएम के माध्यम से शिकायत भेजी गई। जिसमें आरोप लगया गया कि सत्ताधारियों को फायदा पहुँचने के लिए कुछ वोट बनाये गए है। यह जानकारी देते हुए वार्ड चार से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष  कुलविंदर संघा ने कहा कि चुनाव आयोग ने वोट बनाने की अंतिम तिथि छे मई निर्धारित की थी और इस संबंध में एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया था।
उन्हीनों कहा कि हमें पता चला कि रिटर्निंग ऑफिस गढ़शंकर के कार्यालय में आठ और नौ मई  तक कुछ वोट बनाये गए। जिनमे से करीव सौ वोट अवैध हैं, कई मतदाता बालाचौर निर्वाचन क्षेत्र के हैं। जिसे हमने अपने स्तर पर पता किया तो पता चला की इनमे कुछ वोटर बालाचौर निर्वाचन क्षेत्र में जिला परिषद और ब्लॉक समिति में मतदाता थे। उन्होंने वहां अपना वोट भी डाला था और अब उनके वोट वार्ड नं.  04, गढ़शंकर से सत्ताधारियों को फायदा पहुंचने के लिए बनाये गए है।  इसके इलावा कुछ नए वोटरों का निवास गढ़शंकर में नहीं है और उन वोटरों के मोबाइल नंबर भी कई वोटों के लिए एक एक ही दिए गए हैं।  इसके इलावा करीव 100 वोटरों को चार के करीव घरों में चिह्नित किया गया है। उन्हीनों कहा कि हमने चुनाव आयोग पंजाब से मांग की है कि नए अवैध तरीके से बनाये वोटों की जाँच कर अवैध बनाई गई वोटें काटी जाए।
इस दौरान उनके साथ कामरेड दर्शन सिंह मट्टू , बीबी सुबाष मट्टू भी मौजूद थे।

एसडीएम गढ़शंकर कम रिटर्निंग ऑफिसर संजीव कुमार : कोई गलत वोट नहीं बनाई गई। इन्होनों जिन लोगों द्वारा वोट बनाने के लिए अप्लाई किया था वह नोटिस बोर्ड पर लगाई सूची देखी होगी। उसके बाद जो वोटे बनाई गई जा काटी गई वह आज फाइनल लिस्ट जारी हुई है वह नहीं देखी होगी।  कोई भी गलत वोट नहीं बनाई गई। नियमों के तहत सभी वोटै बनाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तैरती रही मां की लाश : 5 साल का मासूम मदद के लिए पुकारता रहा

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर पत्थर दिल इंसान की आंखों से भी आंसू छलक जाएं. ये वीडियो पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाके का बताया जा रहा है, जहां...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर हलके को पहली बार प्राप्त हुआ यह सम्मान : जय किशन सिंह रोड़ी के डिप्टी स्पीकर बनने से सभी वर्ग के लोगों में उत्साह

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी के पंजाब विधानसभा में विभिन्न मुद्दों पर बहुत प्रभावशाली तरीके से पंजाब के लोगों की आवाज बुलंद करने वाले विधानसभा गढ़शंकर के विधायक जय किशन रोड़ी को आज विधानसभा...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के हल्का इंचार्ज अमनप्रीत लाली और डिप्टी स्पीकर में हुयी नोक झोंक : वार्ड नंबर आठ से कांग्रेस के उमीदवार से एक व्यक्ति नामांकन पत्र छीन कर फरार

गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव के 13 वार्डों के लिए 61 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे गढ़शंकर l नगर कौंसिल गसदशंकर चुनाव के लिए 13 वार्डों के लिए अंतिम दिन 54 उम्मीदवारों ने आपने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लासानी शहादत को समर्पित गुरमति कार्यक्रम : चार साहिबजादों, माता गुजर कौर, शहीद हरशरण कौर और समूह सिंहों शहीदों की शहादत को समर्पित शब्द गुरमति कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी और सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!