गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों में यूपीएस नोटिफिकेशन की प्रतियां  जलाकर किया रोष प्रकट

by
गढ़शंकर, 4 फरवरी : गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन तथा पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के आह्वान पर आज गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों में एनपीएस पीड़ित मुलाज़िमों तथा समर्थकों द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) की नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर रोष प्रकट किया गया।
                            पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के ब्लॉक गढ़शंकर अध्यक्ष सतपाल मिन्हास, गवर्नमेंट टीचर यूनियन के ब्लॉक गढ़शंकर एक के अध्यक्ष पवन गोयल, ब्लॉक गढ़शंकर -2 के अध्यक्ष अश्वनी राणा के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रकट किया गया तथा नारेबाजी की गई। इस मौके जीटीयू के ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी राणा तथा जीटीयू के जिला नेता नरेश कुमार भंमियां ने सरकार को चेतावनी दी यदि पंजाब सरकार पुरानी पेंशन लागू नहीं करती तो सरकार खिलाफ तीखा संघर्ष आरंभ किया जाएगा और वादाखिलाफी का खमियाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
इस मौके पर परमिंदर पक्खोवाल, नरेश भंमियां, राज कुमार, हरदीप कुमार डघाम,
बलजीत बोड़ा,  दिलबाग मौजीपुर, जसविंदर सिंह, बलविंदर खानपुर, पुष्पा रानी, आरती चंदेल, मनजीत सिंह, हर्षवीर सिंह, नितिन सुमन, मनोज कुमार, नरेश कुमार, करनैल सिंह, जसवीर सिंह, राज रानी, सुमनदीप, कुलदीप कौर , राज कुमार, अर्शवीर सिंह, तथा विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों द्वारा रोष स्वरूप नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाई गईं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब फ्रांस में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट : सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़

नई दिल्ली : नेपाल के बाद अब फ्रांस की सड़कों पर सरकार के खिलाफ लोगों की गुस्सा दिख रहा है. जनता सड़क पर है और लोग इमैनुएल मैक्रों सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन...
article-image
पंजाब

आरेंज अलर्ट : पंजाब में तीन दिन भारी वर्षा की चेतावनीI

लुधियाना: 19 जुलाई :मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से मंगलवार से पंजाब में तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने आरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जीरकपुर में नकली दवाइयों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब :एक फैक्ट्री सील, दूसरी जांच के घेरे में

सम्पन गोडाउन एरिया के ट्रोल और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त कार्रवाई एएम नाथ। चंडीगढ़ : जीरकपुर के पभात स्थित गोडाउन एरिया में पुलिस, ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बरात लेकर पहुंचा दूल्हा… ना घर मिला न दुल्हन

रोहित जसवाल।  हरोली : सिंगा गांव में मंगलवार को एक कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नारी गांव से बरात गाड़ियों में सवार होकर पहुंची हरोली के गांव सिंगा पहुंची। जब दूल्हा पक्ष लड़की का घर...
Translate »
error: Content is protected !!