गढ़शंकर कोकोवाल मजारी व झूगियां से हैबोवाल तक की सडक़ बनाने की लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

by

h गढ़शंकर: गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी सडक़ और अड्डा झूगियां से हैबावेाल तक की खसता हाल सडक़ को लेकर बीत भलाई कमेटी ने आज गढ़शंकर के एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अगर सडक़ का शीध्र निर्माण नहीं किया गया तो गढ़शंकर कोकावाल मजारी पर धरना प्रर्दशन करेगें। उकत शिष्टमंडल में बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष संदीप राणा, चैयरमेन भाग सिंह खुराली, मुख्य सलाहकार अजायब सिंह बोपाराय,उपाध्यक्ष तीर्थ सिंह मान व प्रैस सचिव रामजी दास चौहान शामिल थे। उन्होंने बताया कि एक वर्ष से सडक़ की हालत बदतर है। सडक़ पर सात से आठ फुट लंबे और एक से दो फुट गहरे गड्डे पड़े हुए है। अगर कहा जाए तो सडक़ तो इस समय नामो निशान हो मिटता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले अगर यह सडक़ नहीं बनी तो इस सडक़ से गुजरना नामुमकिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन विभाग को सबसे पहले सडक़ रिपेयर का काम तो तुरंत करवाना शुरू कर देना चाहिए ताकि कुछ तो लोगो को राहत मिले। उन्होंने कहा कि प्रशासन व विभाग ने इस और तुरंत ध्यान नहीं दिया तो हम सडक़ पर प्रर्दशन करने को मजबूर होगे।
फोटो: 131 एसडीएम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल्ल को ज्ञापन देते हुए बीत भलाई कमेटी के पदाधिकारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मिड डे मील कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और क्लास फोर कर्मचारियों को रिलीव करने का मुद्दा प्रमुखता से उठा

16 जून की महा रैली को क्लास फोर एम्प्लॉइज यूनियन का पूर्ण समर्थन पुनीत महाजन :चंडीगढ़, 11 जून ।  क्लास फोर एम्प्लॉइज यूनियन, एजुकेशन डिपार्टमेंट, यू.टी. चंडीगढ़ (रजि. नं. 638) की मुख्य कार्यकारिणी की...
article-image
पंजाब

नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

चंडीगढ़ :पंजाब की राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई से पहले ही हलचल तेज हो गई हैं। राहुल गांधी सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कहने के साथ श्रीनगर रैली...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Group Hosts Dental

 Dr. Sukhmeet demonstrated proper dental hygiene techniques and educated students about common dental diseases. Hoshiarpu/Daljeet Ajnoha /Sept.17 : In a significant community initiative, Rayat Bahra Group, under the leadership of Chairman Gurvinder Singh Bahra...
article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हुआ पिंक बॉल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

डिवाइन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी काका जी के नाबाद 110 रनों की बदौलत डिवाइन क्रिकेट क्लब ने फाइनल मुकाबला 10 विकेट से जीता। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और ग्रामवासियों के...
Translate »
error: Content is protected !!