गढ़शंकर तहसील व माहिलपुर सब तहसील में पटवारियों के पद भरने की मांग

by
गढ़शंकर  :  पंजाब में पटवारियों के हजारों पद रिक्त हैं, जिस कारण आम पब्लिक को बहुत से छोटे-छोटे काम करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक सतीश कुमार सोनी ने कहा कि गढ़शंकर तहसील में 61 तथा माहिलपुर सब तहसील में 42 समेत कुल 103 पटवारियों के पद हैं। जिनमें से 6 गढ़शंकर तथा सब तहसील माहिलपुर में 8 समेत कुल 14 पटवारी काम कर रहे हैं तथा शेष पद खाली पड़े हैं।
उन्होंने बताया कि पिछली सरकार द्वारा इन पदों को भरने के लिए टेस्ट लिया गया था पर बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया एवं परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को निराशा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर शहर में काम करने के लिए भी पटवारी नहीं है क्योंकि एक माह पहले यहां से पटवारी सेवानिवृत हो चुका है। जिस कारण गढ़शंकर शहर वासियों को पिछले एक महीने से अपनी जमीनी कामकाज के लिए भटकना पड़ रहा है। जिसमें जमीनों की रजिस्ट्रियां व इंतकाल करवाना शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार का भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का नारा तभी सार्थक हो सकता है, जब सभी प्रकार के विभागीय पदों को भरा जाए। सरकार को सबसे पहले रिक्त पदों पर भर्ती करनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि गढ़शंकर तहसील व माहलपुर सब तहसील में पटवारियों के पद शीघ्र भरे जाएं ताकि शहरवासियों को परेशानियों से निजात मिल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पवन भंमियां का स्व: जुगिंदर सिंह कंवल मेमोरियल अवार्ड से सम्मान 

गढ़शंकर,  28 अक्तूबर : दोआबा साहित्य सभा लधाना झिक्का द्वारा एक कवि दरबार का आयोजन किया जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध कवियों ने भाग लिया। इस मौके कवियों ने भ्रूण हत्या और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों...
article-image
पंजाब

कालेज छात्रा की मौत : तेज रफतार ट्रक की चपेट में आने से

माहिलपुर – माहिलपुर के पास सुबह 9 बजे ट्रक की चपेट में आने से कालेज छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने लिया ब्यास दरिया गाइडबन व धुस्सी बांध की सुरक्षा का जायजा

राहत शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध: आशिका जैन होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ श्री हरगोबिंदपुर को जाने वाले ब्यास...
पंजाब

ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कोर्स 5 अगस्त से आर. सेटी में निःशुल्क होगा शुरू

होशियारपुर, 28 जुलाई :  जिला परिषद परिसर, सिविल लाइन्स, होशियारपुर में स्थित पी.एन.बी. आर. सेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स 5 अगस्त 2023 से...
Translate »
error: Content is protected !!