गढ़शंकर नंगर रोड़ की बदतर हालत को लेकर दो घंटे ट्रैफिक जाम

by

डीएसपी व नायव तहसीलदार ने पहुंच कर सडक़ निर्माण शीध्र के अश्वासन पर खोला जाम
गढ़शंकर: गढ़शंकर नंगल रोड़ की बदतर हालत के चलते कंडी संघर्ष कमेटी, कुल हिंद किसान सभा व सडक़ बनाओ सडक़ संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में भारी संख्यां में जुटे लोगो ने गढ़शंकर नंगल रोड़ पर ट्रक युनियन के निकट दो घंटे यातायात जाम कर प्रर्दशन किया और कहा कि सडक़ का निर्माण शीध्र नहीं किया गया तो बड़े संघर्ष और पक्के र्मोचा लगाने की जल्दी घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान प्रशासन की और से नायव तहसीलदार मनोहर लाल व डीएसपी गढ़शंकर नरिंद्र सिंह औजला पहुंचे और उन्होंने सडक़ के शीध्र निर्माण का विशवास दिलाया।
               कंडी संघर्ष कमेटी, कुल हिंद किसान सभा व सडक़ बनाओ संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में ट्रक युनियन गढ़शंकर के अध्यक्ष नरिंद्र सिंह मान की अध्यक्षता में किए गए यातयात जाम दौरान कंडी संंघर्ष कमेटी के महासचिव कामरेड दर्षन सिंह मट्टू ने कहा कि गढ़शंकर नंगल रोड़ की खस्ता हालत के कारण रोजाना लोगो को परेशानी का साहमना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ना तो इस सडक़ को पिछली सरकार ने बनाया और ना ही मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार इसे बनाने के लिए कोशिश कर रही है। इस सडक़ के निर्माण के लिए पहले भी कई बार धरने लग चुके है और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर सिर्फ झूठे अश्वासन देते है। शेरे पंजाब किसान युनियन के बरिष्ठ नेता डा. हरविंदर सिंह बाठ ने कहा कि गढ़शंकर नंगल रोड़ बनाने के लिए पांच वर्ष काग्रेस के सरकार ने झूठ बोला तो अव आप की सरकार यह करने लगी है। उन्होंने कहा कि सडक़ की रिपेयर बरसात से पहले हर हालत में की जाए और बरसात के बाद इस सडक़ का पूर्ण निर्माण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सडक़ो को बनाने में घटीया मटीरियल का उपयोग किया जाता है। लिहाजा सडक़ों के निर्माण कार्यो की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा रेत बजरी के टिप्पर सिर्फ रात के समय आए और माईनिंग विभाग दुारा लगाया गया काटां गढ़ी मट्टों के निकट लगाया जाए। इस समय मंच संचालन की भूमिका चौधरी अच्छर सिंह बिलड़ो ने निभाई।
प्रर्दशनकारियों को प्रशासनिक अधिकारियों दुारा सढक़ के निर्माण दिया गया अश्वासन :  नायव तहसीलदार मनोहर लाल ने प्रर्दशनकारियों को अश्वासन दिलाया के सडक़ के निर्माण के लिए 11 करोड़ का प्रौजेकट बना दिया गया है और शीध्र ग्रांट जारी हो जाएगी। जिसके बाद टैंडर लगवा कर सडक़ के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। डीएसपी नरिंद्र सिंह औजला ने कहा टिप्पर आज से ही रात को इस रोड़ से निकलने दिए जाएगे दिन के समय टिप्परों का गुजरना इस सडक़ से बंद कर दिया जाएगा। कहीं भी गढ़शंकर में अगर माईनिंग होती हो तो मुझे इतलाह तुरंत दी जाए।
यातायात जाम दौरान मौजूद रहे : कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक नेता सुभाष मट्टू,शेरे पंजाब किसान युनियन के डा. हरविंदर सिंह बाठ, जसवंत सिंह भट्ठल, परमजीत सिंह बारापुर, किसान नेता तलविंदर सिंह हीर,कुलभूशन कुमार, मोहन लाल बीनेवाल, गरीब दास बीटन, अजायब सिंह बोपराय ,रामजी दास चौहान, कर्मचारी नेता मुकेश कुमार, मखन सिंह वाहिदपूरी, जीत सिंह बगवाई, हंस राज, कुलविंदर सिंह, अशोक शर्मा सुरिंद्र कौर चूंबर बहादर ङ्क्षसंह, प्रेम सिंह राणा, गुरदियाल सिंह मट्टू, तरसेम लाल फौजी, रिपन दत्त, मलकियत सिंह थांदी, दविंद्र राणा, प्रेम सिंह प्रेमी, हरदेव सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, अवतार सिंह, राकेश कपूर, मुकेश कपूर आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी हमले में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान की मौत : अभी तक पत्नी-बच्चों को खबर नहीं

जयपुर  : राजस्थान में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान सुरेंद्र कुमार मेहरादासी जम्मू-कश्मीर के मोगा (उधमपुर) में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के दौरान मार गए। शुक्रवार रात को हुए अटैक में उनकी शहादत हुई। जवान...
article-image
पंजाब

एडवोकेट पंकज कृपाल को सदमा, पिता का निधन 

गढ़शंकर, 16 जनवरी: गढ़शंकर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा बार एसोसिएशन गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल को उसे समय गहरा सदमा लगा जब उनके पिता श्री वेद प्रकाश कृपाल का अकास्मिक...
article-image
पंजाब

नशे का टीका लगाकर शव किया था खुर्द बुर्द : तीन आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

गढ़शंकर – दोस्त को नशे का टीका लगाने के बाद मौत जाने पर उसके शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

6 जून को लेकर दमदमी टकसाल प्रमुख का ऐलान : जत्थेदार को नहीं पढ़ने दिया जाएगा संदेश.

अमृतसर। दमदमी टकसाल के प्रमुख संत हरनाम सिंह खालसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. दमदमी टकसाल मेहता में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!