गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र को पंजाब में नंबर एक पर लाना हमारी प्राथमिकता : नीलम रौड़ी

by

गढ़शंकर। पंजाब में गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को नंबर वन बनाएंगे। यह शब्द विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की धर्मपत्नी नीलम रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गलियों और पार्को के निर्माण कार्य शुरू करवाने दौरान कहे। नीलम रौड़ी ने संक्षिप्त कार्यक्रम में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू किए हैं और गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र को पंजाब में नंबर एक पर लाना हमारी प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के हाजीपुर, बिलड़ो पक्खोवाल , डांनसीवाल आदि गांवों में गलियों और पार्कों का काम शुरू करवाया गया। इस मौके पर विधानसभा पंजाब के डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी , बीडीपीओ मनजिंदर कौर , अशोक कुमार सरपंच हाजीपुर, खेम राज सरपंच बिलड़ो , रेशम सिंह पूर्व सरपंच पखोवाल, हरदीप सिंह पखोवाल, सेवानिवृत्त शिक्षिका सुखविंदर कौर, जोगिंदर सिंह डानसीवाल सहित पंचायती राज से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काग्रेस सरकार समय करवाए विकास कार्यो के नींव पत्थर उखाड़ कर अपने उदघाटन के पत्थर ना लगवाए डिप्टी स्पीकर रोड़ी : पूर्व विधायक गोल्डी

आरटीआई से लोग जानकारी ले सकते काग्रेस ने कितनी ग्रांट दी पिछली सरकार समय और अव दो साल में आप ने कितनी ग्रांट दी गढ़शंकर :  गढ़शंकर शहर में काग्रेस सरकार दुारा दी गई...
article-image
पंजाब

बीजेपी को हो जाएगी टेंशन!…न सीट मिली न ज्यादा वोट… हार कर भी इतना खुश क्यों कांग्रेस?

नई दिल्‍ली :   कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन दिल्‍ली चुनाव 2025 में पिछले तीन चुनावों की तर्ज पर ही बेहद फीका रहा. राहुल गांधी की पार्टी राजधानी में एक बार फिर खाता तक नहीं खोल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगजीत डल्लेवाल के अनशन तोड़ने की एक ही शर्त : पंजाब सरकार ने SC में केंद्र के पाले में डाल दी गेंद

नई दिल्ली।  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन अब भी जारी है। मंगलवार को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से दो दिन की मोहलत उनका अनशन तुड़वाने के लिए मांगा। इस पर...
Translate »
error: Content is protected !!