गढ़शंकर पुलिस का बड़ा एक्शन : 210 ग्राम हेरोइन, 90 नशीली गोलियों, 12 नशीले टीकों और ड्रग मनी सहित बुलट सवार महिला व युवक गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 6 जुलाई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बुलट मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला व पुरुष को 12 नशीले इंजेक्शन, 210 ग्राम हेरोइन, 90 नशीली गोलियां और एक लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है।
यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान में उस समय सफलता मिली जब वह टी प्वाइंट डेरों गढ़शंकर-बंगा मार्ग पास पहुंचे। एक काले रंग के बुलेट मोटरसाइकिल नंबर पीबी-07-बीएस-2494 पर सवार एक महिला और युवक खड़े थे जो पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाइकिल पर गांव डेरों की तरफ तेजी से भागे । पुलिस ने मुस्तैदी से पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर नाम पता पूछा, जिनमें मोटरसाइकिल चालक युवक ने अजिल कुमार उर्फ ​भीरी पुत्र बलविंदर कुमार निवासी वार्ड नंबर-7 मेन बाजार गढ़शंकर, हाल वासी रायका मोहल्ला गढ़शंकर थाना गढ़शंकर तथा मोटरसाइकिल पर सवार औरत ने अपना नाम राजविंदर कौर पत्नी सर्वजीत सिंह निवासी गांव भंमियां थाना गढ़शंकर बताया। अजिल कुमार फेंकी गई किट की तलाशी लेने पर एक वज़नदार लिफाफे से एक लाख रुपये की ड्रग मनी, एक आईफोन सिल्वर कलर, 210 ग्राम हेरोइन, 90 नशीली गोलियां तथा महिला द्वारा फेंके पर्स की तलाशी लेने पर उसमें से एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन तथा 12 बिना लेवल के नशीले टीके बरामद हुए। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ गढ़शंकर थाने में 21/22-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट तहत मामले दर्ज हुए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मिशन इंद्रधनुष प्रोग्राम के अंर्तगत जिले में टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण बनाया जाएगा सुनिश्चित: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की सडक़ हादसे में घायलों को बचाने वाले गुड समारीटन को पंजाब सरकार की ओर से दी जाएगी 5 हजार रुपए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के चालक व परिचालकों को 2 करोड़ रुपये का ओटीए-एनओटीए राशि जारीः उप-मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चालक यूनियन की हाल ही में हुई बैठक में यूनियन की मांगों पर विचार करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*हरोली को उपमुख्यमंत्री की बड़ी सौगात – शुरू हुई दुलैहड़ मुद्रिका बस सेवा*

रोहित जस्वाल। ऊना, 14 फरवरी। हरोली क्षेत्र की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने क्षेत्रवासियों को दुलैहड़ मुद्रिका बस सेवा की...
article-image
पंजाब

सरकार ने 2 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले

चंडीगढ़ : पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पंजाब सरकार ने 2 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले/तैनाती की घोषणा की है। आदेशों के अनुसार अर्शदीप सिंह थिंद को राजस्व एवं पुनर्वास...
Translate »
error: Content is protected !!