गढ़शंकर पुलिस ने डॉक्टर से तीन लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज

by

गढ़शंकर, 12 सितम्बर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने डॉ. जसवंत सिंह के बयानों पर कार्रवाई करते हुए 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पटियाला के दीपक आजाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
डॉ. जसवंत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी रमनप्रीत अस्पताल, चंडीगढ़ रोड, गढ़शंकर ने 4 जुलाई 2024 को एसएसपी होशियारपुर को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि कमलजीत सिंह ने डेढ़ साल पहले दीपक आजाद पुत्र ओम प्रकाश, मकान नंबर 64, धम्मा माजरा, पटियाला से मिलाया और कहा कि वह आपके अस्पताल का ईसीएचएस एनपैनलमेंट कर देगा। जिसके लिए 3 लाख रुपए का खर्च होगा । उन्होंने पुलिस की दी शिकायत में कहा कि हमने दीपक आजाद को समय-समय पर 3 लाख रुपये का भुगतान किया लेकिन एक साल बाद भी उन्होंने काम नहीं किया और फोन करने पर फोन भी नहीं उठाता था। उन्होंने कहा कि इसकी पुलिस में शिकायत करने पर उसने पैसे लौटाने का वायदा किया था लेकिन तय समय निकलने के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। डॉ. जसवंत सिंह ने पुलिस से उक्त व्यक्ति के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करने और तीन लाख रुपये वापस दिलाए जाएं।
जिसके बाद डीएसपी गढ़शंकर ने शिकायत की जांच की और आरोपी दीपक आज़ाद के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश कर दी। जिस पर गढ़शंकर पुलिस गढ़शंकर थाने में दीपक आजाद के खिलाफ धारा 406,420 के तहत मामला दर्ज कर लिया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महाराजा अग्रसेन जयंती — राज्य स्तरीय भव्य आयोजन जालंधर में सम्पन्न

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जी की पावन जयंती इस वर्ष राज्य स्तरीय स्तर पर अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। यह आयोजन आईवीवाई...
article-image
पंजाब

लहूलुहान होकर गिरा युवक : बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क पर बरसाईं गोलियां

मोगा  : जिले में दिन के समय एक गंभीर घटना सामने आई जब जीरा रोड पर तीन बाइक सवारों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। हमलावरों की गोलियों से युवक गंभीर रूप...
article-image
पंजाब

Easy Registry System to Provide

Deputy Commissioner holds meeting with Revenue Department officials, advocates, and deed writers Says corruption will be curbed, citizens to get doorstep delivery of services Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 8 :Under the leadership of Chief Minister Bhagwant...
article-image
पंजाब

23वां राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट स्थगित 

टूर्नामेंट समिति ने प्रशासनिक कारणों से निर्णय लिया गढ़शंकर, 18 जनवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट समिति गढ़शंकर द्वारा फरवरी में बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में...
Translate »
error: Content is protected !!