गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को देसी पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस समेत किया गिरफ्तार

by

गढ़शंकर।   गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को एक देसी पिस्तौल और 32 बोर के 15 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर (SI) शरीन चेची की अगुआई में पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इस दौरान गढ़शंकर-नंगल रोड पर गांव कोट के नजदीक दो युवक पैदल जाते दिखाई दिए। पुलिस को दोनों पर शक हुआ, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने युवकों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और 32 बोर के 15 जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार युवकों की पहचान अनमोल राठौड़ निवासी मजारी(कोकोवाल) और सुजल हंस  निवासी बीनेवाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भागी सोसाइटी : सोसायटी की परिसंपत्तियों को बेचकर इसके निवेशकों की देनदारियों को निपटाया जाएगा

एएम नाथ। शिमला : ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से काम करती रही और हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भाग गई है। सोसायटी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ का इलाके की पंचायतों ने किया शानदार स्वागत

गढ़शंकर: गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ हरभजन सिंह द्वारा आज कार्यभार संभाला गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों की पंचायतों के सरपंचों द्वारा बी.डी.पी.ओ हरभजन सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका शानदार स्वागत किया...
article-image
पंजाब , समाचार

जोनल फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस इनाम किए हासिल : महाराजा ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास कालेज की छात्राओं ने

गढ़शंकर – सतगुरु भूरीवाले गुरगदी परंपरा(गरीबदास सम्प्रदाय) के गद्दीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद की सरपरस्ती में चल रहे महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदास राणा गजेंद्र चंद गर्ल्ज कालेज मनसोवाल की छात्राओं द्वारा जोनल फेस्टिवल...
article-image
पंजाब

झुंगियां के सरकारी अस्पताल में स्टाफ और सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को भारी समस्याओं का करना पड़ रहा साहमना : निमिषा मेहता

मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर की जा रही ड्रामेबाजी ने अस्पताल, डिस्पेंसरी और वेलनेस सेंटर किये ठप गढ़शंकर– गढ़शंकर विधानसभा हलके की भाजपा की हल्का इंचार्ज भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने अपने सहयोगियों के...
Translate »
error: Content is protected !!