गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 22 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया ग्रिफ्तार : बुलेट मोटरसाइकिल कब्जे में लिया

by

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 22 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफ्तार कर उनका बुलेट मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ गढ़शंकर बीनेवाल रोड़ पर गश्त कर रहे थे। गांव खानपुर के निकट एक पीपल  के बृक्ष के नीचे बुलेट मोटरसाइकिल नंबर पीबी -07 -बीएच -7236 पर खड़े थे। उक्त युवकों ने पुलिस की गाड़ी देख भागने की कोशिश की तो पुलिस ने मोटरसाइकिल के आगे गाडी लगाकर मोटरसाइकिल रोक लिया।

जिसके बाद इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह द्वारा पूछने पर मोटरसाइकिल चलने वाले युवक ने अपना नाम अमनदीप उर्फ़ प्रिंस पुत्र नानक चंद और पीछे बैठे युवक ने अपना नाम कुलवंत सिंह गांव हरमा बताया। इस दौरान पीछे बैठे युवक कुलवंत सिंह ने एक प्लास्टिक का लिफाफा पीपल के बृक्ष के नीचे फेंक दिया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह व पुलिस पार्टी ने उक्त लिफाफा उठाया तो उसमे से 22  ग्राम हेरोइन  बरामद कर दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अग्निपथ योजना के खिलाफ अड्डा झुंगिया में मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में गढ़शंकर तहसील के बीत क्षेत्र के अड्डा झुंगियां में विभिन्न जन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आज यहां  रोष रैली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस हुई हादसे का शिकार : बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई 

एएम नाथ। चम्बा :  चंडीगढ़ रूट पर जा रही एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई। यह घटना तब हुई जब बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।...
article-image
पंजाब

5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो अवैध पिस्तौल बरामद, 4 ग्रिफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए...
article-image
पंजाब

It is our duty to

Hoshiarpur/Daljret Ajnoha/Feb.26 : On the occasion of Maha Shivratri, Arora Mahasabha Hoshiarpur organised a langar near Ghanta Ghar under the chairmanship of President Ramesh Arora and welcomed the procession with a shower of flowers....
Translate »
error: Content is protected !!