गढ़शंकर, माहिलपुर व पालदी में होंगे प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट: ADC राहुल चाबा

by

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों व स्कूल-कालेजों प्रबंधकों के साथ बैठक कर टूर्नामेंट के सुचारु प्रबंध संबंधी दिए निर्देश
होशियारपुर, 06 अक्टूबर:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ के प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट जिले के गढ़शंकर, माहिलपुर व पालदी में 17 से 22 अक्टूबर तक करवाए जाएंगे, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ी जिले में पहुंचेंगे। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के प्रबंधों संबंधी प्रशासनिक अधिकारियों व स्कूलों, कालेजों के प्रमुखों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान खिलाडिय़ों के रहने संबंधी माहिलपुर व गढ़शंकर के स्कूलों व कालेजों के प्रमुखों को हिदायत देते हुए जरुरी व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने सभी को खेल आयोजन को सुचारु रुप से चलाने के लिए अग्रिम तौर पर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस फुटबाल टूर्नामेंट में अंडर 14,17,21,-30 व 31 से अधिक आयु वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट एस.जी.एस. खालसा कालेज माहिलपुर फुटबाल स्टेडियम, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल(लडक़े) माहिलपुर व फुटबाल स्टेडियम गांव बाहोवाल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर, बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर, दोआबा पब्लिक स्कूल गढ़शंकर, फुटबाल स्टेडियम गांव पालदी, फुटबाल स्टेडियम गांव खेड़ा की ग्राउंडों में होंगे।
राहुल चाबा ने कार्यकारी इंजीनियर जल सप्लाई, सिविल सर्जन कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग, सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी, जनरल मैनेजर पंजाब रोडवेज, जिला मंडी अधिकारी, नगर कौंसिल माहिलपुर, नगर कौंसिल गढ़शंकर, पावर कार्पोरेशन, बी.डी.पी.ओ माहिलपुर व गढ़शंकर के अलावा अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियां करना सुनिश्चित बनाएं ताकि प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट निर्विघ्न रुप से करवाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आरोपी छात्रा और फौजी समेत 4 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

चंडीगढ़ं : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक केस में गिरफ्तार आरोपी छात्रा, फौजी संजीव सिंह, सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इन चारों को आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट : घटनास्थल को कर दिया गया पूरी तरह सील

जालंधर : बीएसएफ के हेडक्वार्टर के बाहर ढेर शाम को ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया है। धमॉक इतना तेज था की गूंज करीब एक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वेरका दूध के दामों में बढ़ोतरी, 14 मई से नई कीमतें लागू

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 13 मई  : वेरका प्रबंधन द्वारा 14 मई 2026 की सुबह से वेरका पाउच दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों में संशोधन किए जाने की घोषणा की गई है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!