गढ़शंकर में आंगनबाड़ी मुलाजम यूनियन की बैठक सम्पन्न

by

गढ़शंकर : 15 जनवरी : आंगनबाड़ी मुलाजम यूनियन ब्लाक गढ़शंकर की बैठक किरन अग्रिहोत्री की अध्यक्षता में हुई जिसमें शरमीला रानी प्रांतीय महा सचिव व पससफ नेता जीत सिंह बगवाई विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक दौरान यूनियन ने आंगनबाड़ी वर्करों व हैल्परों की खाली पोस्टें भरने, मिनी सैंटरों को अन्य सैंटरों के बराबर करने, सैंटरों में फर्नीचर देने, आधार कार्ड बनवाने के काम का मेहनताना देने, सरकारी मुलाजिमों की भांति मोबाइल भत्ता देने आदि की सरकार से मांग की। बैठक में निर्णय लिया कि मांगों संबंधी सीडीपीओ के माध्यम से  सरकार को ज्ञापन भेेजे जाएंगे। वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगें न मानी गई तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा। बैठक दौरान अन्य के साथ जसविंदर कौर, निर्मला देवी, कशमीर कौर, प्रीती, सुशमा भी हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुविधा शिविरों में आ रहे हैं: निमिषा मेहता

गढ़शंकर :  केंद्र की मोदी सरकार की सुविधाओं को लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिषा मेहता द्वारा विभिन्न गाँवों में लगाए जा रहे शिविरों का आम लोग भरपूर लाभ...
article-image
पंजाब , समाचार

केंद्र सरकार की अग्रिवीर भर्ती करने की योजना अग्रिपथ के खिलाफ अड्डा झूगियां में ट्रैफिक जाम कर किया प्रर्दशन

गढ़शंकर के ईलाका बीत के अड्डा झूगियां में केंद्र सरकार दूारा सैना में भर्ती करने के लिए शुरू की गई अग्रिवीर भर्ती करने के विरोध में गढ़शंकर नंगल रोड़ पर एक घंटा ट्रैफिक जाम...
पंजाब

देर रात बिस्त दोआब नहर में गिरी बोलेरो, चालक बाल-बाल बचा

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव पचनंगल के पुल से आगे एक बोलेरो पिकअप वाहन पानी से भरी बिस्त दोआब नहर में गिर गया। हादसे में चालक ने कड़ी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर : पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता शिविर लगाया

माहिलपुर – पराली प्रबंधन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत करते हुए प्रिं डॉ जसपाल...
Translate »
error: Content is protected !!