गढ़शंकर में खेडां वतन पंजाब दियां शानो शौकत से संपन्न : फाइनल मुकाबले में जिला रूपनगर विजयी रहा

by

गढ़शंकर, 20 अक्तूबर : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में आयोजित खेडां वतन पंजाब दियां के तहत गढ़शंकर में आयोजित खेडां वतन पंजाब दियां शानो शौकत से सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय अंडर 14 आयु गुट की तीन दिवसीय खेलें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में सफलतापूर्वक करवाई गईं। टूर्नामेंट का उद्घाटन शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय द्वारा किया गया। उन्होंने संबोधित करते खिलाड़ियों को खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर अपना व अपने अभिभावकों व क्षेत्र का रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए रूपिंदर कौर जोहल यूके ने विशेष रूप से भाग लिया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इन तीन दिनों के दौरान राज्य के जिला स्तरीय स्कूलों के बीच मैच खेले गए और फाइनल मुकाबला होशियारपुर और रूपनगर की टीमों के बीच खेला गया जिसमें जिला रूपनगर की टीम विजयी रही। फाइनल मैचों का पुरस्कार वितरण गढ़शंकर के डीएसपी दलजीत सिंह खख और फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष जसवीर सिंह राय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर इंचार्ज बलवीर चंद, डा अनीशा, कमल सिंह, सतनाम सिंह, गोल्डी सिंह व अन्य गणमान्यों सहित अधिकारी व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पढ़ाई और खेल में रुचि ही एक अच्छे वद्यार्थी के गुण होते है : एसएचओ गुरसाहिब सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युद्ध नशों विरुद्ध चलाई गई मुहिम में बच्चों एवं युवाओं को इस दलदल से बचाने के लिए चलाए जागरुकता अभियान के तहत थाना माडल टाउन प्रभारी गुरसाहिब सिंह ने आउटडोर स्टेडियम में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल में पति को महिला के साथ देख भड़की पत्नी : गगरेट में घंटों चला हंगामा

एएम नाथ। गगरेट :  ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। छुट्टी पर घर आए एक सैनिक को उसकी पत्नी...
article-image
पंजाब

प्रदेश विश्व विद्यालय को मिला नया कुलपति डॉ. महावीर सिंह

एएम नाथ। शिमला : भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नए उप कुलपति होंगे। डॉ. महावीर सिंह इससे पूर्व बद्दी विश्वविद्यालय के उप कुलपति भी रह चुके हैं। भौतिक...
article-image
पंजाब

फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट व जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से एस.पी.एन. कॉलेज मुकेरियां में करियर सेमिनार का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जिला प्रशासन के नेतृत्व में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट होशियारपुर और द डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो ऑफ एम्प्लॉयमेंट एंड मॉडल करियर सेंटर, होशियारपुर द्वारा एस.पी.एन. कॉलेज, मुकेरियां में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया...
Translate »
error: Content is protected !!