गढ़शंकर में चल रहा 10वां विशाल भंडारा छठे दिन में प्रवेश: डॉ अशोक पराशर

by

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए और स्थानीय लोगों के लिए गढ़शंकर में 27 जून से चल रहा दसवां विशाल भंडारा आज छठे दिन में प्रवेश कर गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सरपरस्त डॉ अशोक पराशर ने बताया कि समूह इलाका निवासियों तथा दानी सज्जनों का इस विशाल भंडारे को संपूर्ण सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस विशाल भंडारे में रोजाना हजारों की संख्या में यात्री तथा अन्य संगत लंगर ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंगर कमेटी के समस्त सेवादारों द्वारा यात्रियों की हर सहूलियत का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि भंडारे में यात्रियों के विश्राम के अलावा
आपातकालीन दवाइयों की भी लंगर कमेटी द्वारा व्यवस्था की गई है। डॉ अशोक पराशर द्वारा इलाके की समूह संगत को इस महायज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील
की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 8 नामांकन पत्र हुए प्राप्त: रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा

दलजीत अजनोहा : होशियारपुर, 25 अक्टूबर:   विधानसभा क्षेत्र 044-चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए आज पांच उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र भरे गए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने बताया कि आज इंडियन नेशनल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 1638 सड़कें बन्द, भरमौर में ईयर लिफ्ट कर मशीन भेज कर खोली जाएगी सड़कें : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण विभाग को हुआ 23 सौ करोड़ का नुकसान : विक्रमादित्य सिंह एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान हो रहा है।जगह जगह लैंडस्लाइड होने से प्रदेश में सड़कें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

9 IAS और एक IFS अधिकारी का ट्रांसफर आदेश जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 IAS और एक IFS अधिकारी का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!