गढ़शंकर में चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया : चोर लोहे का गेट तोड़कर दुकान में घुसे और करीब दो लाख का सामान व नकदी चुरा ले गए

by

गढ़शंकर, 22 सितंबर : शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गढ़शंकर शहर के चंडीगढ़ चौक स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान में बीती रात चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक योगेश गंभीर पुत्र योगराज गंभीर निवासी गढ़शंकर ने बताया कि वह उक्त स्थान पर विश्वास टेलीकॉम के नाम से मोबाइल फोन की दुकान चलाता है और आज सुबह जब वह आया तो उसकी दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था और दराजों के ताले भी टूटे हुए थे। योगेश गंभीर ने बताया कि चोर लोहे का गेट तोड़कर दुकान में घुसे और करीब दो लाख का सामान व नकदी चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना गढ़शंकर थाने की पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पहुंचे एएसआई महिंदर सिंह ने कहा कि दुकानदार के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदेश की मंडियों में 95 प्रतिशत धान की हो चुकी है खरीद: लाल चंद कटारुचक्क

मंडियों में पहुंचे 61 लाख मीट्रिक टन धान में से 60 लाख मीट्रिक टन धान की अब तक हुई खरीद खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री ने दाना...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने भारत रत्न डा. बी.आर. अंबेदकर भवन के नवीनीकरण के कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 19 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार संविधान निर्माता डा. बी.आर. अंबेदकर जी के पद चिन्हों पर चलते...
article-image
पंजाब

2000 करोड़ का जुर्माना पंजाब सरकार को : कचरे का उचित प्रबंधन नहीं किया

चंडीगढ़: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पंजाब सरकार पर ठोस और तरल कचरे का उचित प्रबंधन नहीं करने के मामले में 2 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने पंजाब को पर्यावरण संबंधी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झुंगिया अड्डा स्थित सीमेंट स्टोर पर फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

8 अक्टूबर को फायरिंग के बाद मांगी थी 50 लाख रुपये की फिरौती गढ़शंकर, 29 अक्टूबर : गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया में 8 अक्टूबर को सीमेंट की दुकान पर फायरिंग...
Translate »
error: Content is protected !!