गढ़शंकर में चोरों ने चार दुकानों के गत रात्रि ताले तोड़े : हजारों का हुआ नुकसान

by
गढ़शंकर, 31 मार्च : गढ़शंकर में चोरों के हौसले बुलंद चले आ रहे हैं। गत रात्रि रेलवे मार्ग पर स्थित चार दुकानों के अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़ने और हजारों का नुकसान होने का समाचार है। जानकारी अनुसार चोर दुकानों के पीछे से दुकानों की छत ऊपर जाकर दुकान में घुसे। चार दुकानों में से तीन दुकानों में चोर चोरी करने में सफल हुए जबकि एक दुकान का शटर न खुल सकने से उसमें नुकसान होने से बचाव रहा। जिन दुकानों में नुकसान हुआ उन दुकानों में सतीश बुक डिपो गढ़शंकर, बस्सी इलेक्ट्रॉनिक्स गढ़शंकर तथा मॉडर्न हेयर सैलून गढ़शंकर दुकानें शामिल हैं। सतीश बुक डिपो के मलिक दिनेश कुमार ने बताया कि चोरों ने गल्ले में पड़े 10 से 15 हजार रुपए की राशि चोरी की है जबकि किसी सामान का नुकसान नहीं हुआ। इसी प्रकार बस्सी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक मनोज बस्सी ने बताया कि उनकी दुकान से कुछ नकदी और कुछ हेडफोन चोरी हुए हैं और कुल नुकसान 6 हजार रुपये के करीब हुआ है। इसी तरह मॉडर्न हेयर सलून के मालिक परमजीत कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में गल्ले में पड़ी चार से 5 हजार की राशि चोरी हुई है। चोरी संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया और पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैर-विभागीय ड्यूटी पर भड़की आंगनवाड़ी यूनियन : राशन कार्ड वेरिफिकेशन का बहिष्कार …आंदोलन की चेतावनी

चंडीगढ़। आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) ने आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों पर लगातार बढ़ाए जा रहे गैर-विभागीय कार्यों का कड़ा विरोध करते हुए ब्लू और स्मार्ट राशन कार्डों की वेरिफिकेशन के लिए लगाई गई...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला का नाम ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज

गढ़शंकर ।   गढ़शंकर के गांव  कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला  ने समाज सेवा और मानव अधिकारों की रक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम के चलते डॉ. नरेश कुमार भूम्बला का नाम ‘यूनाइटेड...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में भारी बढ़ोतरी का एलान

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न का स्टापेंड बढ़ाने का फैसला किया है. जिसमें खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को पहले, दूसरे और तीसरे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संदिग्ध महिला को लेकर हरियाणा पुलिस का अलर्ट ….पर्यटन कारोबारियों से सहयोग की अपील

जीभी घाटी में सुरक्षा को लेकर अलर्ट, होटल-होमस्टे संचालकों से सतर्क रहने को कहा। जीभी घाटी पर्यटन विकास संघ ने संदिग्ध महिला से जुड़ी जानकारी साझा कर जारी की एडवाइजरी। बिना पहचान और पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!