गढ़शंकर में दस्तार व दुमाला सजाने का प्रशिक्षण कैंप सम्पन्न : 14 वर्ष से ऊपर आयु के बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

by
गढ़शंकर, 31 दिसंबर :  सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना के सर्कल गढ़शंकर जोन शहीद भगत सिंह नगर द्वारा माता गुजर कौर जी, चार साहबजादे तथा सरसा नदी के समूह शहीदों को समर्पित गुरुद्वारा भाई तिलकू जी गढ़शंकर में 24 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक दस्तार व दुमाला सजाने का प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया, अंतिम दिन शानो शौकत से सम्पन्न हुआ। इसमें 14 वर्ष से ऊपर आयु के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। मास्टर गुरुचरण सिंह बसियाला मेंबर सुप्रीम काउंसिल सिख मिशनरी कॉलेज ने माता गुजर कौर, साहिबजादे तथा शहीदों के लासानी इतिहास पर प्रकाश डालते कैंप में शामिल हुए नौजवानों तथा बच्चों को शहीदी दिवस से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। सर्किल इंचार्ज जे. पी. सिंह ने बच्चों को दस्तार की महत्ता से अवगत करवाते साबत सूरत बनने तथा दस्तार व दुमाला सजाने के लिए प्रेरित किया। परमिंदर सिंह नवांशहर जोनल ऑर्गेनाइजर ने संबोधित करते युवाओं को साहिबजादों की शहीदी से प्रेरणा लेते हुए दस्तार की मर्यादा कायम रखने के लिए प्रेरित किया। कैंप दौरान दस्तार ट्रेनर मनजीत सिंह पल्ली झिक्की, गगनदीप सिंह, करनप्रीत सिंह पारोवाल, प्रभजोत सिंह, एडवोकेट सतिंदराज सिंह नागपाल तथा पुनीतपाल सिंह ने बच्चों को दस्तार व दुमाला सजाने का प्रशिक्षण दिया। कैंप के प्रबंध में सहयोग के लिए मास्टर करतार सिंह इब्राहिम, इंद्रजीत कौर व अन्य ने भरपूर सहयोग दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर फायरिंग…लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

  डबवाली । हरियाणा के डबवाली स्थित सावंतखेड़ा गांव में प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार (5 अगस्त) को फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद मूसेवाला की...
article-image
पंजाब

शराब ठेकों का आवंटन ड्रा के माध्यम से – नई एक्साइज पॉलिसी को दी मंजूरी, पंजाब में पॉक्सो केसों की सुनवाई के लिए बनेंगी दो फास्ट ट्रैक कोर्ट – पंजाब कैबिनेट के फैसले

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए निचली अदालतों में न्यायिक विंग के 3842 अस्थायी पदों को स्थायी पदों में बदलने को मंजूरी दे दी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अलमस्त फकीर पीरों के भी पीर होते है : बाबा बाल जी ऊना वाले

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डेरा अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में बापू जी के वार्षिक समागम को समर्पित समागम के दौरान चल रही श्री मद भागवत कथा से पहले शाम 5 बजे 6 बजे...
article-image
पंजाब

HLMIA Hosts Knowledge Sharing Session

*Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.16 :  Hoshiarpur Large and Medium Industry Association (HLMIA) reinforced its commitment to driving industry growth by addressing pressing global issues. On January 15, 2025, a Knowledge Sharing Session on “Sustainability – Importance,...
Translate »
error: Content is protected !!