गढ़शंकर में दस्तार व दुमाला सजाने का प्रशिक्षण कैंप सम्पन्न : 14 वर्ष से ऊपर आयु के बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

by
गढ़शंकर, 31 दिसंबर :  सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना के सर्कल गढ़शंकर जोन शहीद भगत सिंह नगर द्वारा माता गुजर कौर जी, चार साहबजादे तथा सरसा नदी के समूह शहीदों को समर्पित गुरुद्वारा भाई तिलकू जी गढ़शंकर में 24 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक दस्तार व दुमाला सजाने का प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया, अंतिम दिन शानो शौकत से सम्पन्न हुआ। इसमें 14 वर्ष से ऊपर आयु के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। मास्टर गुरुचरण सिंह बसियाला मेंबर सुप्रीम काउंसिल सिख मिशनरी कॉलेज ने माता गुजर कौर, साहिबजादे तथा शहीदों के लासानी इतिहास पर प्रकाश डालते कैंप में शामिल हुए नौजवानों तथा बच्चों को शहीदी दिवस से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। सर्किल इंचार्ज जे. पी. सिंह ने बच्चों को दस्तार की महत्ता से अवगत करवाते साबत सूरत बनने तथा दस्तार व दुमाला सजाने के लिए प्रेरित किया। परमिंदर सिंह नवांशहर जोनल ऑर्गेनाइजर ने संबोधित करते युवाओं को साहिबजादों की शहीदी से प्रेरणा लेते हुए दस्तार की मर्यादा कायम रखने के लिए प्रेरित किया। कैंप दौरान दस्तार ट्रेनर मनजीत सिंह पल्ली झिक्की, गगनदीप सिंह, करनप्रीत सिंह पारोवाल, प्रभजोत सिंह, एडवोकेट सतिंदराज सिंह नागपाल तथा पुनीतपाल सिंह ने बच्चों को दस्तार व दुमाला सजाने का प्रशिक्षण दिया। कैंप के प्रबंध में सहयोग के लिए मास्टर करतार सिंह इब्राहिम, इंद्रजीत कौर व अन्य ने भरपूर सहयोग दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ राहत के लिए मैदान में उतरी मान सरकार : 8 कैबिनेट मंत्रियों ने फील्ड पर संभाला मोर्चा

चंडीगड़ । पंजाब में बाढ़ से उत्पन्न हालातों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में काम कर रही है. जहां संकट के...
article-image
पंजाब

शोषण या हिंसा से पीड़ित औरतों और लड़कियों की मदद के लिए अहम भूमिका निभा रहा है सखी वन स्टाप सैंटर – अपनीत रिआत

अपनीत रिआत ने सैंटर जाकर पीड़ित धड़े और स्टाफ के साथ की बातचीत, सैंटर की तरफ से निपटायेे मामलों के लिए सराहना अब तक प्राप्त हुई 433 शिकायतों में से 424 का निपटारा होशियारपुर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे हिमाचल और पंजाब का दौरा : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने उतरेंगे जमीन पर

एएम नाथ : हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मैदान में उतरने वाले हैं। वे रविवार...
article-image
पंजाब

चुनावों के बाद जल्द ही पंजाब की सरकार भी चली जाएगी : अरविंद खन्ना

बरनाला। लोकसभा चुनावों के बाद जल्द ही पंजाब की सरकार भी चली जाएगी, क्योंकि पंजाब में शराब घोटाला, रेत माफिया घोटाला के साथ साथ बहुत से घोटाले हो रहे हैं।  यह बात भाजपा के...
Translate »
error: Content is protected !!