गढ़शंकर में भारत बंद को भारी समर्थन मिला : गढ़शंकर में विभिन्न जत्थेबंदियों ने विशाल धरना लगाया- गढ़शंकर शहर में बज़ार पूरी तरह बंद रहा

by

गढ़शंकर, 16 फरवरी : देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों के आह्वान तथा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के तहत आज गढ़शंकर की विभिन्न किसान यूनियनों, ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी यूनियनों द्वारा स्थानीय बंगा चौक में विशाल धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया और लगभग 4 घंटे तक रोड जाम किया। यह धरना सरकार की कॉर्पोरेट नीतियों और फासीवादी नीतियों के खिलाफ लगाया गया था। उधर आज गढ़शंकर शहर में बज़ार बंद रहा और गांवों में भी अधिकांश दुकानें बंद रही और बस सर्विस भी पूरी तरह ठप रही।
इस मौके विभिन्न वक्ताओं में कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, कामरेड हरमेश ढेसी, जसवन्त सिंह भट्ठल, मक्खन सिंह वाहदपुरी, मुकेश कुमार, महिंदर कुमार बड्डोआण, गुरनेक सिंह भज्जल, कुलविंदर चाहल, कुलभूषण महहिंदवानी, सरूप चंद, गुरबख्श कौर ने संबोधित करते कहा कि 1991-92 की नीतियों से किसान, मजदूर, दुकानदार, कच्चे कर्मचारी, ड्राइवर और विद्यार्थियों को कुचलने तथा देश की पूरी अर्थव्यवस्था को कॉरपोरेट घरानों को सौंपने की बात हो रही है। इससे हर वर्ग पर अत्याचार हो रहा है, लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है, लेकिन मौजूदा सरकारें लोगों पर ध्यान देने की बजाय कॉर्पोरेट संस्थानों के कर्ज माफ करके लोगों का खून निचोड़ रही हैं। इस मौके हरभजन सिंह अटवाल, डा. हरविंदर सिंह बाठ, रामजी दास चौहान, महेंद्र पाल सिद्धू, सुखदेव डांसीवाल, संदीप सिंह सिकंदरपुर, शमशेर सिंह, तेजिंदर सिंह देनोवाल, जोगिंदर कौर, बलदेव राज सतनौर, चमन लाल चक मल्ला, पालो सूनी, कमलेश रानी , नीलम बड्डोआण, सुखविंदर सिंह मोइला, देविंदर राणा महंदवानी, जीत सिंह बगवाईं, बलवंत राम, शाम सुंदर, अमरीक सिंह, विनोद कुमार, इकबाल सिंह, परमजीत बब्बर, सतनाम सिंह बोड़ा, गुरसेवक सिंह सतनौर, डॉ. जोगिंदर कुल्लेवाल ने लोगों से एकजुट होकर मोदी की कॉरपोरेट और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का आग्रह किया। इस समय विभिन्न यूनियनों के नेता सतपाल सिंह कलेर, हरभजन सिंह गुलपुर, डॉ. अमरीक सिंह, जरनैल सिंह, अमरीक सिंह सिकंदरपुर, गुरमेल सिंह, मनजीत सिंह बंगा , राजकुमार, सतनाम सिंह, मैडम सारा सिद्धु, भाग सिंह, राज कुमार, सतपाल बोड़ा, रमेश मलकोवाल आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:
गढ़शंकर के बंगा चौक में धरना लगाकर रोष प्रदर्शन करते विभिन्न जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 मंत्री, 2 सीएम …RSS मोदी की सीक्रेट मीटिंग : अमित शाह को लेकर चौंकाने वाली खबर!!

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र कई मामलों में ऐतिहासिक है। चर्चा संसद में हो रही है, लेकिन सत्ता के गलियारों में असली हलचल मची है। ये हलचल आने वाले बड़े सत्ता संतुलन...
article-image
पंजाब

महिला आयोग में सदस्यों के ग़ैर-सरकारी खाली पदों की भर्ती होगी : मंत्री डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग में सदस्यों के ग़ैर-सरकारी खाली पदों की भर्ती के लिए योग्य आवेदनकर्ताओं से आवेदनों की मांग 5 फरवरी तक की है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल...
article-image
पंजाब

Mahilpur Police Arrest Motorcycle Theft

Hoshiarpur/ May 18 /Daljeet Ajnoha— Acting on directions from the state government and under intensified drive against anti‑social elements, Mahilpur police have arrested a group suspected of stealing motorcycles and recovered seven motorcycles and...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेवा, ध्यान और दान का मार्ग अपनाने से ही मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकता है – आचार्य चेतना नंद भूरीवाले

बीटन ( ऊना) :   श्री सतगुरु भूरीवाले गुरगद्दी परम्परा (गरीबदास संप्रदाय) के श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन, हिमाचल प्रदेश मैं भूरीवाले गुरगद्दी के दूसरे गद्दीनाशीन  सतगुरु लाल दास भूरीवालिया के आगमन दिवस को समर्पित...
Translate »
error: Content is protected !!